scriptहोली से पहले राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, बढ़ा DA इतने प्रतिशत | Yogi government big gift to state employees and pensioners before Holi | Patrika News
गोंडा

होली से पहले राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, बढ़ा DA इतने प्रतिशत

यूपी की योगी सरकार ने होली से पहले राज्य कर्मचारी और पेंशनरों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने DA में इतने प्रतिशत की वृद्धि कर दी है।

गोंडाMar 11, 2024 / 08:04 am

Mahendra Tiwari

Yogi government increased DA of state employees

GN

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य कर्मचारी और पेंशनरों के डीए (DA) में होली से पहले चार प्रतिशत की वृद्धि कर दी है। जिससे प्रदेश के करीब 10 लाख राज्य कर्मचारी और 8 लाख शिक्षकों तथा 12 लाख पेंशनरों को इसका लाभ मिलेगा। कर्मचारी और पेंशनरों को DA वृद्धि का लाभ जनवरी 2024 से मिलेगा।
राज्य सरकार ने बढ़ी दर से महंगाई भत्ते की घोषणा होने से राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को इसका लाभ मिलेगा। जनवरी 2024 से DA बढ़ोतरी की मंजूरी दे दी गई है। करीब 18 लाख कर्मचारी और 12 लाख पेंशनरों को वेतन के साथ यह रकम बढ़ाकर मिलेगी। डीए DA में चार प्रतिशत की वृद्धि होने से राज्य के खजाने पर करीब 314 करोड़ का अतिरिक्त भार पड़ेगा। सरकार ने इसके संबंध में सोमवार को आदेश जारी कर दिया है। DA बढ़ते ही राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 50 फीसदी हो जाएगा। होली से पहले राज्य सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा दे दिया है। सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों के DA में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की स्वीकृति दे दी। आज इसके औपचारिक आदेश जारी किए जाएंगे।
4 फीसदी DA बढ़ते ही यह 50 फीसदी हो जाएगा। इससे राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा लाभ होगा।

यह भी पढ़ें

lok sabha election 2024:बृजभूषण सिंह को लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का चौंकाने वाला बयान

Home / Gonda / होली से पहले राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, बढ़ा DA इतने प्रतिशत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो