scriptबसपा ने बदल दिए इस सीट पर अपने प्रत्याशी, अब सदल के नाम की घोषणा | BSP again changed candidate of Bansgaon lok sabha seat, Know all | Patrika News
गोरखपुर

बसपा ने बदल दिए इस सीट पर अपने प्रत्याशी, अब सदल के नाम की घोषणा

लोकसभा चुनाव

गोरखपुरApr 04, 2019 / 11:05 am

धीरेन्द्र विक्रमादित्य

Narendra Modi Mayawati Akhilesh yadav

नरेन्द्र मोदी मायावती और अखिलेश यादव

बांसगांव लोकसभा क्षेत्र से महागठबंधन का प्रत्याशी बदल दिया है। बसपा कोटे की इस सीट पर संगठन अपने पुराने साथी पर दांव लगाया है। केंद्रीय नेतृत्व को पार्टी पदाधिकारियों ने रिपोर्ट भेजकर प्रत्याशी बदलने की मांग की थी। बांसगांव लोकसभा क्षेत्र से अब सदल प्रसाद प्रत्याशी होंगे। पिछले दिनों बसपा ने पूर्व विधायक दूधराम को प्रत्याशी बनाया था लेकिन उन पर बाहरी होने का इल्जाम लगने लगा। बुधवार को कोआर्डिनेट घनश्याम चंद खरवार ने एक जनसभा में मायावती के निर्णय को सुनाया।
बहुजन समाज पार्टी बांसगांव में चुनाव जीतने को लगातार प्रयासरत है। वह पिछले कई चुनावों से जीत के आसपास रह जाती है। इस बार यह सीट गठबंधन में बसपा के पास ही है। 2014 के लोकसभा चुनाव में बसपा के सिंबल पर यहां से सदल प्रसाद चुनाव लड़े थे। सदल प्रसाद इस चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे थे। सदल को 228443 मत मिले थे जबकि चुनाव जीतने वाले भाजपा प्रत्याशी कमलेश पासवान को 417959 मत मिले। वहीं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी गोरख प्रसाद पासवान को सवा लाख से अधिक मत मिले थे। इस बार बांसगांव की सीट महागठबंधन में बसपा के खाते में चली गई। सदल प्रसाद का टिकट काटकर बसपा ने पूर्व विधायक दूधराम को प्रत्याशी बना दिया था। लेकिन बस्ती के रहने वाले दूधराम को बाहरी बताकर कार्यकर्ता चुनाव में नुकसान की बात कहते हुए प्रत्याशी बदलने की मांग कर रहे थे। बुधवार को सदल प्रसाद को पुनः प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की गई।

2014 का परिणाम

प्रत्याशी पार्टी मत
कमलेश पासवान भाजपा 417959
सदल प्रसाद बसपा 228443
गोरख प्रसाद पासवान सपा 133675
संजय कुमार कांग्रेस 50675
लालचंद प्रसाद अंबेडकर समाज पार्टी 9769
राम निवास पासवान आप 5236
कुंजावती निर्दल 4346

Home / Gorakhpur / बसपा ने बदल दिए इस सीट पर अपने प्रत्याशी, अब सदल के नाम की घोषणा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो