scriptयूपी में गोवंश आश्रय गृह में मर रहे जानवर, भोजन के अभाव में तड़प तड़प मरने का आरोप | Cattle dying in shelter house, fodder scam allegation in Gorakhpur | Patrika News
गोरखपुर

यूपी में गोवंश आश्रय गृह में मर रहे जानवर, भोजन के अभाव में तड़प तड़प मरने का आरोप

Fodder scam in Cattle shelter houseमुख्यमंत्री के जिले गोरखपुर की घटना

गोरखपुरMar 25, 2019 / 12:44 am

धीरेन्द्र विक्रमादित्य

cattle

Stop payment of contractor due to fear of more fodder

गोरखपुर के बांसगांव में एक सप्ताह में दस गोवंश पशु भूख से तड़प कर मर गए और जिम्मेदार चुप्पी साधे रहे। पशुओं के सड़ने से फैल रहे दुर्गंध से परेशान लोगों ने थाने पहुंच जिला पंचायत के जिला समाहर्ता अधिकारी के खिलाफ तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। लोगों का आरोप है कि सरकारी धन का बंदरबांट कर लिया जा रहा है और बेजुबान जानवरों के भोजन-पानी तक ही व्यवस्था ठीक ढंग से नहीं हो पा रही है। यहां तक उनके मरने के बाद उनको दफनाने में भी लेटलतीफी की जा रही है।
बांसगांव नगर पंचायत क्षेत्र में गोवंश आश्रय गृह संचालित होता है। जिला पंचायत द्वारा इस आश्रय गृह का संचालन कराया जाता है। यहां करीब 100 पशुओं के रखने की व्यवस्था है। पशुओं के चारे के लिए प्रत्येक पशु के लिए प्रतिदिन तीस रुपये के हिसाब से व्यय किया जाता है।
आश्रयगृह के आसपास के रहने वाले लोगों के अनुसार आश्रय गृह में गोवंश पशुओं के रहने व खाने की व्यवस्था बेहद खराब है। प्रबंधन को मिलने वाले धन का बंदरबांट कर लिया जाता है और पशुओं को सड़ा गला चारा दिया जाता है।
लोगों ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर करीब दस गोवंश पशु तड़प कर मर गए लेकिन कोई जिम्मेदार यहां ताकने तक नहीं पहुंचा। पशुओं को चारा के नाम पर कोरमपूर्ति किया जाता है। भूख से रोज एक दो पशु मर रहे हैं।
आश्रय गृह में पशुओं के मरने के बाद जब आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैला तो लोगों का सब्र जवाब दे गया। इसके बाद क्षेत्र के करीब आधा दर्जन जागरूक लोगों बांसगांव के अग्निवेश सिंह, भैरवपुर के सुशील सिंह, सभासद विनय सिंह, आशीष प्रताप सिंह, दीपक सिंह, देवव्रत सिंह ने बांसगांव थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराया। तहरीर में जिला पंचायत के जिला समाहर्ता अधिकारी संतोष कुमार सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। कहा गया कि गोवंश आश्रय गृह में पशुओं के खाने पीने का समुचित प्रबंधन नहीं होने से उनकी मौत हो रही है। जिम्मेदार मृत पशुओं के दफनाने का भी इंतजाम नहीं कर रहे हैं जिस वजह से आसपास क्षेत्र में संक्रमण फैलने का खतरा उत्पन्न हो रहा है। लोगों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Home / Gorakhpur / यूपी में गोवंश आश्रय गृह में मर रहे जानवर, भोजन के अभाव में तड़प तड़प मरने का आरोप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो