scriptघर में घुसकर युवती से छेड़खानी , विरोध करने पर छत से नीचे धकेला | Entered the house and molested the girl, when she protested, he threw her from the roof and pushed her down, | Patrika News
गोरखपुर

घर में घुसकर युवती से छेड़खानी , विरोध करने पर छत से नीचे धकेला

गीडा थाना क्षेत्र में किराए का कमरा लेकर रहने वाली युवती के घर में घुसकर मनबढ़ों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर छत से नीचे धकेल दिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर सोमवार को पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है।

गोरखपुरJun 05, 2024 / 03:43 pm

anoop shukla

गोरखपुर में एक युवती के घर में घुसकर मनबढ़ों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर उसे छत से नीचे धकेल दिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती ​गीडा इलाके में किराए का कमरा लेकर रहती है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है।सीओ गीडा अनुराग सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
दरअसल, सिकरीगंज इलाके की एक महिला गीडा इलाके में किराए का कमरा लेकर अपने परिवार संग साथ रहती है। महिला का आरोप है कि बगल में किराए का कमरा लेकर रहने वाले कुछ युवक 14 मई की रात करीब 8 बजे घर में घुस गए और मेरी बेटी से छेड़खानी करने लगे।
बेटी भागकर छत पर पहुंची तो आरोपी वहां भी पहुंच कर छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर आरोपी बेटी को छत से नीचे धकेल कर भाग गए। इस दौरान बेटी को चोटें भी आई। पीड़िता की मां का आरोप है कि शिकायत करने पर एक आरोपी की बहन ने गाली देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की। फिलहाल पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Hindi News/ Gorakhpur / घर में घुसकर युवती से छेड़खानी , विरोध करने पर छत से नीचे धकेला

ट्रेंडिंग वीडियो