scriptयोगी आदित्यनात्थ की वजह से पहली बार प्रयागराज में कुंभ , जानिए क्यों राज्यपाल रामनाईक ने कही ये बात | First time kumbh in Prayagraj due to Yogi, Said Governor Naik | Patrika News
गोरखपुर

योगी आदित्यनात्थ की वजह से पहली बार प्रयागराज में कुंभ , जानिए क्यों राज्यपाल रामनाईक ने कही ये बात

गोरखपुर महोत्सव 2019

गोरखपुरJan 11, 2019 / 03:39 pm

धीरेन्द्र विक्रमादित्य

governor ram naik

योगी आदित्यनात्थ की वजह से पहली बार प्रयागराज में कुंभ , जानिए क्यों राज्यपाल रामनाईक ने कही ये बात

गोरखपुर महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। राज्यपाल रामनाईक ने दीप प्रज्जवलित कर तीन दिनी महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया।

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विवि परिसर में आयोजित इस महोत्सव के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल रामनाईक ने कहा कि सांस्कृतिक प्रचार-प्रसार और विकासोन्मुख समाज के लिए महोत्सव एक बेहतर जरिया है। समाज में जीवंतता के लिए उत्सव-महोत्सव का आयोजन होते रहना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि उत्सव अगर आनंद देता है तो महोत्सव में परमानंद की अनुभूति होती है।
स्वामी विवेकानंद जयंती के पूर्व दिवस पर उन्होंने याद करते हुए शिकागो धर्मसंसद में स्वामीजी के भाषण का जिक्र किया साथ ही भारतीय संस्कृति के बारे में विस्तार से समझाया।
गोरखपुर में अपने आगमन से भावविभोर राज्यपाल ने कहा कि गोरखपुर की प्रगति में ही यूपी का विकास निहित है। गोरखपुर के विकास से प्रदेश के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।
राज्यपाल ने दिया कुंभ आने का निमंत्रण

गोरखपुर महोत्सव का उद्घाटन करने पहुंचे राज्यपाल रामनाईक ने गोरखपुरियों को कुंभ का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि बतौर राज्यपाल और कुंभ आयोजन समिति का अध्यक्ष होने के नाते मैं आप सभी को प्रयागराज कुंभ आने का न्योता देता हूं। उन्होंने कहा कि हजारों सालों से कुंभ का आयोजन होता रहा है। आज तक कुंभ इलाहाबाद में होता रहा है लेकिन यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की देन है कि पहली बार कुंभ प्रयागराज में लगेगा। उन्होंने कहा कि कुंभ एक अद्भुत आयोजन है। यूनेस्को से लेकर तमाम विदेशी संस्थाएं मान चुकी हैं कि कुंभ कमाल का आयोजन है। आप भी इस आयोजन का हिस्सा जरूर बनें।
राज्यपाल ने बताया कि प्रयागराज कुंभ में आने वालों को पहली बार मां सरस्वती के भी दर्शन होंगे। योगी ने उस वट वृक्ष के भी दर्शन की व्यवस्था कर दी है, जिसे मुगल और अंग्रेजों के जमाने से बंद करके रखा गया था।
इसके पहले राज्यपाल ने दीप प्रज्जवलित कर महोत्सव की औपचारिक शुरूआत की। राश्ट्रगान और वंदेमातरम के बाद विभिन्न स्कूलों-काॅलेजों के छात्र/छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्ततियों से सबका मन मोह लिया।
कुलपति प्रो.वीके सिंह, मंडलायुक्त अमित गुप्ता आदि ने राज्यपाल का स्वागत किया।
महोत्सव में आयोजित हो रही विभिन्न प्रतियोगिताएं

तीन दिनी महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। इसमें शतरंज, वादविवाद, फैंसी ड्रेस, निबंध, सामूहिक नृत्य, पेंटिंग, क्विज, विज्ञान मेला, योग, निशानेबाजी प्रमुख है। मेला में शिल्प प्रदर्शनी, पुस्तक मेला, कृषि मेला, वाहन प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र हैं। इसके अतिरिक्त्त हर रात मनोरंजन का तड़का लगाने बॉलीवुड के कई कलाकार आ रहे। पहले दिन शुक्रवार की रात में सिंगर सुखविंदर सिंह का कार्यक्रम है। जबकि अन्य दो दिन मोहित चैहान, शारदा सिन्हा, सुरेश वाडेकर जैसी हस्तियां लोगों का मनोरंजन करेंगी। सांस्कृतिक आयोजन में स्थानीय कलाकारों को भी मंच दिया जा रहा। इस महोत्सव में स्वामी विवेकानंद व गुरु गोरक्षनाथ पर भी चित्र प्रदर्शनी भी लगी है।
महोत्सव में खाने पीने के शौकीन लोगों के लिए भी स्वाद का इंतजाम किया गया है। जायका से लबरेज दर्जनों फूड स्टाल महोत्सव में खानपान के प्रेमियों को बुला रहे।

Home / Gorakhpur / योगी आदित्यनात्थ की वजह से पहली बार प्रयागराज में कुंभ , जानिए क्यों राज्यपाल रामनाईक ने कही ये बात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो