scriptगोरखनाथ मंदिर में दर्शन करने जाएंगे फ्रांस के राजदूत | French Ambessdor Emmanuel Lenin to Visit Gorakhnath Mandir in Gorakhpu | Patrika News
गोरखपुर

गोरखनाथ मंदिर में दर्शन करने जाएंगे फ्रांस के राजदूत

यह पहली बार होगा जब फ्रांस का कोई राजदूत गोरखनाथ मंदिर दर्शन करने पहुंचेगा

गोरखपुरNov 25, 2020 / 06:50 pm

रफतउद्दीन फरीद

emanual lenin

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

गोरखपुर. फ्रांस के राजदूत गोरखनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे। वह बुधवार रात गोरखपुर पंहुचेगे और गुरूवार सुबह करंगे गोरखनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे। गोरखनाथ मंदिर भारत वर्ष के नाथ सम्प्रदाय के मठो में प्रमुख है। हिन्दू धर्म, दर्शन, अध्यात्म और साधना के अंतर्गत विभिन्न संप्रदायों और मत-मतांतरों में ‘नाथ संप्रदाय’ का प्रमुख स्थान है। संपूर्ण देश में फैले नाथ संप्रदाय के विभिन्न मंदिरों तथा मठों की देख रेख यहीं से होती है। ऐसे में फ्रांस के राजदूत इमैनुअल लेनिन का गुरूवार को गोरखनाथ मंदिर दर्शन भारत और फ्रांस दोनों देशों की संस्कृति, परम्पराओ और सम्बन्धो को और मजबूत करेगा।


फ्रांस के राजदूत बुधवार की रात ही गोरखपुर पहुँच जाएंंगे। गुरूवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना भी करेंगे। दो घंटे तक वह नाथ संप्रदाय के इस पीठ में रहेंगे। दर्शन के बाद वह 10.30 बजे सुबह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। प्रशासन ने उनके आगमन की पूरी तैयारी कर ली है। फ्रांस का साथ मिलने से उत्तर प्रदेश में पर्यावरण, डेयरी, कृषि, एग्रो प्रोसेसिंग, औद्यानिक विकास, पशुधन विकास, बायोफ्यूल जैसे कृषि और उससे जुड़े उद्योगों, खाद्य प्रसंस्करण और ढांचागत सुविधाओं के विकास को बढ़ावा मिलेगा।

Home / Gorakhpur / गोरखनाथ मंदिर में दर्शन करने जाएंगे फ्रांस के राजदूत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो