scriptहाईकोर्ट से स्टे लेने जा रहा गैंगस्टर बीच राह गिरफ्तार …रंगदारी का किस्सा सुन हो जायेंगे हैरान | Patrika News
गोरखपुर

हाईकोर्ट से स्टे लेने जा रहा गैंगस्टर बीच राह गिरफ्तार …रंगदारी का किस्सा सुन हो जायेंगे हैरान

गोरखपुर पुलिस ने फरार चल रहे गैंगस्टर और उसकी महिला मित्र को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनो गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट से स्टे लेने आज प्रयागराज जा रहे थे तभी सटीक सूचना पर पुलिस ने यह कारवाई की।

गोरखपुरMay 07, 2024 / 10:52 pm

anoop shukla

जिले में दवा व्यापारियों से ठगी करने फिर फर्जी रेप का केस दर्ज कराकर रंगदारी मांगने वालों पर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। इस घटना में शामिल 5 बदमाशों पर चिलुआताल पुलिस ने डीएम के अनुमोदन पर गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज कर किया था। केस दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने मंगलवार को गैंग के सरगना विकास कुमार सिन्हा और सदस्य रेखा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
फर्जी रेप का केस दर्ज कराकर रंगदारी मांगने वाले इस गैंग का सरगना बिहार के पूर्वी चंपारण के वार्ड नंबर 28 निवासी विकास कुमार सिन्हा पादरी बाजार में रहता था। गिरोह में उसका भाई राकेश कुमार सिन्हा भी सदस्य है। इसके अलावा देवरिया जिले के रामपुर कारखाना इलाके के महादेव बाजार निवासी गीता सिंह, उसकी बेटी रेखा सिंह, देवरिया के भलुवनी की हेमवंती पटेल गैंग की सक्रिय सदस्य है।
दरअसल, चिलुआताल पुलिस को सूचना मिली की गैंग का सरगना विकास मंगलवार को गैंगस्टर के केस में स्टे लेने के लिए हाईकोर्ट जाने के लिए निकला हुआ है। इसकी जानकारी होने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर विकास कुमार सिन्हा और महिला सदस्य रेखा सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, यह गैंग रंगदारी वलसूलने के लिए पहले सरगना विकास पहले महिला की मदद से रेप का केस दर्ज कराता था। फिर बाद में उसे खत्म कराने के नाम पर रंगदारी मांगता था। यह गैंग एक व्यापारी को दो बार जेल भी भिजवा चुका है। विकास पर कैंट, शाहपुर, चिलुआताल समेत शहर के अन्य थानों में धोखाधड़ी और जालसाजी समेत अन्य धाराओं में 9 केस दर्ज हैं। वहीं, रेखा सिंह पर तीन केस दर्ज है।
विकास पादरी बाजार स्थित एक नर्सिंग होम में प्रबंधक था। इसके जरिए से उसकी जान-पहचान कई व्यापारियों से हो गई। उसने व्यापारी संजय अग्रवाल, प्रवीन प्रकाश, अमित सिंह समेत अन्य से ठगी की। विकास, प्रबंधक से होटल मालिक बनना चाहता था, इसके लिए उसने ठगी का जाल बिछाया। लोगों से ठगी करने के बाद उसने एक अस्पताल भी खोला, लेकिन वह संचालित नहीं हो सका।

Hindi News/ Gorakhpur / हाईकोर्ट से स्टे लेने जा रहा गैंगस्टर बीच राह गिरफ्तार …रंगदारी का किस्सा सुन हो जायेंगे हैरान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो