scriptगोरक्ष प्रांत के अनुराग मिश्र ABVP के राष्ट्रीय मीडिया टीम में शामिल | gorakhpur news, ABVP gorakhpur news | Patrika News
गोरखपुर

गोरक्ष प्रांत के अनुराग मिश्र ABVP के राष्ट्रीय मीडिया टीम में शामिल

ABVP : अनुराग मिश्र मूलतः गोरक्ष प्रांत के गोरखपुर जिले के निवासी है, उनकी शिक्षा दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में परास्नातक की चल रही है, उनका विद्यार्थी परिषद से जुड़ाव वर्ष 2018 से है उन्होंने पूर्व में विश्वविद्यालय इकाई कार्यकारिणी सदस्य, महानगर सहमंत्री तथा महानगर मीडिया संयोजक जैसे दायित्वों का निर्वहन कर चुके है।

गोरखपुरDec 11, 2023 / 10:17 pm

anoop shukla

गोरक्ष प्रांत के अनुराग मिश्र ABVP के राष्ट्रीय मीडिया टीम में शामिल

गोरक्ष प्रांत के अनुराग मिश्र ABVP के राष्ट्रीय मीडिया टीम में शामिल

ABVP gorakhpur news : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के 07 से 10 दिसंबर तक दिल्ली में आयोजित 69वें राष्ट्रीय अधिवेशन में अभाविप गोरक्ष प्रांत के प्रांत मीडिया संयोजक अनुराग मिश्र को अभाविप के राष्ट्रीय मीडिया टीम में शामिल किया गया है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का अमृत महोत्सव वर्ष में 07 से 10 दिसंबर के बीच में 69वें राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन दिल्ली के बुराड़ी मैदान में आयोजित किया गया, 69वें राष्ट्रीय में देश के सभी जिलों से लगभग 8500 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। अधिवेशन के अंतिम दिन राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की गयी।
अनुराग मिश्र मूलतः गोरक्ष प्रांत के गोरखपुर जिले के निवासी है, उनकी शिक्षा दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में परास्नातक की चल रही है, उनका विद्यार्थी परिषद से जुड़ाव वर्ष 2018 से है उन्होंने पूर्व में विश्वविद्यालय इकाई कार्यकारिणी सदस्य, महानगर सहमंत्री तथा महानगर मीडिया संयोजक जैसे दायित्वों का निर्वहन कर चुके है। इस अवसर अभाविप गोरक्ष प्रांत के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित किया।

Hindi News/ Gorakhpur / गोरक्ष प्रांत के अनुराग मिश्र ABVP के राष्ट्रीय मीडिया टीम में शामिल

ट्रेंडिंग वीडियो