scriptबेटे को कुत्ते का दांत लग गया, सनकी ने कुत्ते को दौड़ा कर मारी गोली | man kill the dog after biting his boy | Patrika News
गोरखपुर

बेटे को कुत्ते का दांत लग गया, सनकी ने कुत्ते को दौड़ा कर मारी गोली

पुलिस ने कुत्ते का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोसाइटी की तहरीर पर पुलिस आरोपी के खिलाफ केस के दर्ज करने की तैयारी में है। वहीं, इस इस घटना की सूचना पाकर पशु संरक्षण के लिए काम करने वाले NGO के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उनकी मांग है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

गोरखपुरFeb 12, 2024 / 10:05 pm

anoop shukla

बेटे को कुत्ते का दांत लग गया, सनकी ने कुत्ते को दौड़ा कर मारी गोली

बेटे को कुत्ते का दांत लग गया, सनकी ने कुत्ते को दौड़ा कर मारी गोली

यहां एक मनबढ़ ने कुत्ते को गोली मार दी। मनबढ़ कुत्ते को देख ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा। दो गोलियां लगते ही कुत्ते की मौत हो गई। गनिमत रहा कि पास में खेल रहे बच्चों को गोली नहीं लगी। घटना खोराबार के सहारा स्टेट में सोमवार दोपहर बाद की है। सूचना पर पहुंची PRV पुलिस ने जांच पड़ताल कर थाने को सूचना दी।
पुलिस ने कुत्ते का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोसाइटी की तहरीर पर पुलिस आरोपी के खिलाफ केस के दर्ज करने की तैयारी में है। वहीं, इस इस घटना की सूचना पाकर पशु संरक्षण के लिए काम करने वाले NGO के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उनकी मांग है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
गोलियां चलने से सहारा स्टेट में दहशत

दरअसल, सहारा स्टेट में दोपहर दो बजे के करीब स्थानीय बच्चे पार्क में खेल रहे थे। वहीं, कुछ बुजुर्ग धूप में बैठे थे। इसी बीच एक युवक वहां पहुंचा और परिसर में घूम रहे काले रंग के कुत्ते को लाइसेंसी रिवाल्वर से दो गोलियां मार दी। गोली चलने से पूरे परिसर में दहशत फैल गई। वहां खेल रहे बच्चे और बुजुर्ग डर से अपने-अपने घर भाग गए।
बेटे को लग गया था कुत्ते का दांत

स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह कुत्ता परिसर में ही रहता था। किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता था। खेल-खेल में आरोपी के बच्चे को कुत्ते का दांत लग गया। इससे नाराज होकर सहारा स्टेट के मल्हार ब्लाक का रहने वाला आरोपी कुत्ते के पास पहुंचा और उसे दौड़ा लिया।
इसके बाद उसने कुत्ते को घर कर उसे गोली मार दी। जिससे कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई।उधर, घटना के बाद पशुओ पर काम करने वाली संस्था भी मौके पर पहुंचकर पुलिस के साथ जांच पड़ताल की। सीओ कैंट के अनुसार खोराबार थाने की पुलिस को सोसाइटी के लोगों ने तहरीर दी है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Hindi News/ Gorakhpur / बेटे को कुत्ते का दांत लग गया, सनकी ने कुत्ते को दौड़ा कर मारी गोली

ट्रेंडिंग वीडियो