scriptयूपी में अब महिला अधिकारी पहुंचेंगी घर-घर, बताएंगी यह बात | Mission 2019 new strategy implemented on govt officers | Patrika News
गोरखपुर

यूपी में अब महिला अधिकारी पहुंचेंगी घर-घर, बताएंगी यह बात

लोकसभा चुनाव 2019

गोरखपुरNov 21, 2018 / 11:46 am

धीरेन्द्र विक्रमादित्य

loksabha election

अब महिला अधिकारी भी पहुंचेंगी घर-घर, बताएंगी यह बात

लोकसभा चुनाव के पहले बीजेपी सरकार ने महिला अधिकारियों को घर-घर भेजकर महिलाओं के लिए सरकार की चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जागरूक करने का निर्णय लिया है। ब्लाॅक स्तर पर महिला अधिकारियों को प्रशिक्षण के बाद उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पाने वाली महिला लाभार्थियों के घर भेजा जाएगा।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस अभियान का शुभारंभ किया है। यह अभियान एक माह तक चलेगा। 20 दिसम्बर तक चलने वाले इस नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए तिथियां निर्धारित की गयी है। 21 नवम्बर से 26 नवम्बर तक ब्लाॅको में सभी महिला सरकारी कर्मचारियों (200-300) के लिए ब्लाॅकवार प्रशिक्षण आयोजित होगा। 27 नवम्बर से 8 दिसम्बर तक प्रदेश सरकार की सभी महिला सरकारी अधिकारी व कर्मचारी अपने अपने ब्लाकों की महिला लाभार्थियो के घरो में जनसम्पर्क करंेगे तथा केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाये गये कदमों के बारे में जागरूक करंेगी।
9 दिसम्बर से 19 दिसम्बर तक नारी शक्ति शिविर एवं 20 दिसम्बर को समापन नारी स्वालम्बन सम्मेलन आयोजित होगा।
कार्यक्रम की शतप्रतिशत सफलता सुनिश्चित करने को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 15 सदस्यीय जनपद स्तरीय समिति की गठन किया गया है।

Home / Gorakhpur / यूपी में अब महिला अधिकारी पहुंचेंगी घर-घर, बताएंगी यह बात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो