लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने तैयार की रणनीति
सपा जिलाध्यक्ष ने भाजपा पर लगाए आरोप
लोकसभा चुनाव को देखते हुए समाजवादी पार्टी भी पूरी तैयारियों में जुट गई है। भाजपा को उसके विकास के मुद्दे पर घेरने के साथ बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती के लिए बैठक कर रणनीति बना रही।
सपा कार्यालय पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष प्रह्लाद यादव ने विधानसभाओ के सेक्टर प्रभारियों को अपने-अपने सेक्टर में बूथ प्रभारी व सदस्यांे के साथ एक सप्ताह मंे बैठक करने के निर्देश दिए।
भाजपा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव श्मशान कब्रिस्तान पर लडा था इस समय गाय पर राजनीति कर रही है। हमें भाजपा की चालों से बचना होगा हमारा एजेंडा विकास है जबकि भाजपा का विकास से कोई लेना-देना नही है। समाजवादी पार्टी की सरकार में बहुत विकास हुआ उसे जनता तक पहुंचाने की आवश्यकता है। गैस पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे है भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था बदतर हो गई है। भाजपा की गलत नीतियों के चलते नौजवान, किसान, गरीब सभी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग अब हिन्दू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद के मुद्दे उछालकर अपनी नाकामियों से ध्यान हटा रहे हैं।
इसके पहले ई.विजय शंकर यादव व सुनील यादव को जिला सचिव मनोनीत होने व सत्यराम पाल के लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी मे सदस्य मनोनीत होने पर फूल मालाओं से स्वागत किया।
इस दौरान प्रमुख रूप से जियाउल इस्लाम, सांसद प्रवीण कुमार निषाद, जवाहर लाल मौर्य, डॉक्टर मोहसिन खान, शारदा देवी, अवधेश यादव, किसान सिंह सैथवार, मनुरोजन यादव, मिर्जा कदीर बेग, पंकज शाही, रामनाथ यादव, अशोक यादव, दयानंद विद्रोही, श्याम देव निषाद, सिंहासन यादव, मैना भाई, कृष्ण कुमार त्रिपाठी,नगीना साहनी ,संजय पहलवान, मनोज यादव, राघवेंद्र तिवारी राजू, पन्ने लाल पहलवान, अभिमन्यु यादव, शकील अंसारी, मनोज निषाद, सुशीला भारती, खरभान यादव, पप्पू चैधरी, जयराम यादव, रामहर्ष यादव, मनमोहन यादव, देवेंद्र भूषण निषाद, श्याम मिलन यादव आदि मौजूद रहे।