Read this also: यूपी में बैंक से लौट रहे किसान की गोली मारकर हत्या, निकाले गए रुपये जस के तस दरअसल, रामकोला क्षेत्र के खोटहीं गांव के भरपटिया टोला के रहने वाले रामाशीष साहनी 46 वर्ष मछली पालन का काम करते थे। वह दूसरों का पोखरा किराया पर लेकर उसमें मत्स्य पालन करते थे। गांव के पास ही वह पोखरे में मछली पालन किए थे। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात में भी वह खा पीकर पोखरे पर ही सोने के लिए चले गए। सुबह सवेरे लोगों ने उनको तालाब के किनारे मृत पड़े पाया। रात में सोते समय भी उनकी हत्या कर दी गई। हत्या की वजह क्या है यह अभी तक पता नहीं चल सका है।
शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कुछ कहने की स्थिति में होने की बात कह रही।