scriptसावधान, 5 से 15 किलोमीटर की गत से चलेंगी हवाएं, और गिरेगा तापमान बढ़ेगी ठंड | Weather Alert Cold Increase Speedy Wind May 5 to 15 Km Per Hour | Patrika News
गोरखपुर

सावधान, 5 से 15 किलोमीटर की गत से चलेंगी हवाएं, और गिरेगा तापमान बढ़ेगी ठंड

पछुआ हवाओं से वातावरण में बढ़ी ठंड, तापमान में दर्ज हुई गिरावट

गोरखपुरNov 21, 2020 / 10:30 pm

रफतउद्दीन फरीद

cold.jpg

निवार तूफान का असर: अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट, अलाव बना सहारा

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

गोरखपुर. गुलाबी जाड़े के खुशनुमा पल हवा होने वाले हैं। पछुआ हवाओं से वातावरण में ठंड लगातार बढ़ रही है। पूर्वी उत्तरप्रदेश खासतौर से गोरखपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों में कुछ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। जिसके नतीजे में ठंड का असर बढ़ा है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि यह ट्रेंड बरकरार रहेगा और आने वाले दिनों में इसके चलते और ठंड बढ़ने के आसार हैं।

 


यूं तो अक्तूबर नवंबर का महीना गुलाबी जाड़े के लिये जाना जाता है। इस बार भी ऐसा ही रहा। पर अब आधा नवंबर बीतने के बाद तापमान तेजी से गिर रहा है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि दिसम्बर के शुरू होते-होते सर्दी अपने शबाब पर होगी। अभी से न्यूनतम के साथ-साथ अधिकतम तापमान में भी तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। तापमान में गिरावट के साथ लगातार पछुआ हवाओं के असर से ठंड में इजाफा हो रहा है।

 


मौसम वैज्ञानिक तिर्थेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान अनुमानित 27.6 के मुकाबले में और नीचे 25.2 तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 15.3 रहा। उन्होंने पहले ही अनुमान जताया थाा कि दिन में पछुआ हवा की गति 5 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। उन्होंने बताया कि बीते कुछ दिनों में टेम्परेचर में गिरावट तेज हुई है। अधिकतम तापमान 27 के बाद अब 25.2 डिग्री तक आ गया है।

 


सात दिनों का न्यूनतम तापमान

शनिवार- 15.3

रविवार- 13.7

सोमवार- 13.6

मंगलवार- 14.0

बुधवार- 15.8

गुरुवार- 16.0

शुक्रवार- 15.8

 

नवंबर को औसत तापमान

अधिकतम तापमान- 29.9 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान- 14.9 डिग्री सेल्सियस

औसत वर्षा- 2.2 मिलीमीटर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो