scriptइस डांसर ने छोड़ा हरियाणवी लुक, अब एलबम में नजर आएगी बोल्ड | haryanvi dancer monika chaudhary najar lagavega new song | Patrika News
गाज़ियाबाद

इस डांसर ने छोड़ा हरियाणवी लुक, अब एलबम में नजर आएगी बोल्ड

खबर की खास बातेंः-
1. इस गाने में बोल्ड लुक में नजर आ रही है मोनिका चौधरी 2. धीरे-धीरे फैंस की संख्या में हो रहा इजाफा 3. सपना चौधरी के बाद मोनिका का डांस भी खूब किया जा रहा पंसद

गाज़ियाबादJun 15, 2019 / 12:23 pm

virendra sharma

monika

इस डांसर ने छोड़ा हरियाणवी लुक, अब एलबम में नजर आएगी बोल्ड

गाजियाबाद. सपना चौधरी के बाद हरियाणा की कई डांसर्स व सिंगर लाइमलाइट में है। इन्हीें में एक हैं मोनिका चौधरी। हरियाणवी डांसर के तौर पर इनदिनों खूब पंसद की जा रही है। मोनिका चौधरी का कुछ दिनों पहले एक डांस वीडियो जमकर वायरल हुआ। वीडियो में मोनिका हरियाणवी गाने ‘जीरो फिगर’ पर जबरदस्त डांस करती नजर आई। लेकिन इनदिनों वे एक गाने में बोल्ड लुक में नजर आ रही हैै। यह गाना अभी लॉन्च नहीं हुआ है, उसका ट्रेलर लॉन्च हो गया है। मोनिका इस गाने में बोल्ड लुक में बेहद खूबसुरत नजर आ रही है।
monika
हरियाणवी डांसर मोनिका चौधरी का जल्द ही नया गाना ‘नजर लगावेगा’ लॉन्च होने जा रहा है। इस गाने को लेकर मोनिका चौधरी काफी उत्साहित है। मोनिका चौधरी इस गाने में अपने बोल्ड लुक में नजर आएगी। फिलहाल गाने का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। मोनिका चौधरी ने बताया कि यह गाना दिल्ली में शूट किया गया। इस गाने को बोल सुमित बंजारा ने दिए है। मोनिका चौधरी ने बताया कि कुछ अलग करने का मन था। हरियाणवी लुक में काफी एलबम व गाने किए है। फिलहाल मोनिका चौधरी बॉलीवुड में जाने की तैयारी कर रही है।
monika
कुछ यूं किया सफर तय

सपना चौधरी के बाद मोनिका चौधरी की फैंस की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। यहीं वजह है कि मोनिका चौधरी को चाहने वाले हरियाणा में नहीं है बल्कि देश के कोने-कोने में है। 2010 में हरियाणा से ‘मेरा डोल कुएं में लटके से’ गानेे से डांसिंग का सफर शुरू करने वाली मोनिका चौधरी आज हर दिल में राज करती है। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर मोेनिका चौधरी का एक फर्जी फोटो वायरल हुआ था। जिससे उनके फैंस को करारा झटका लगा था।
monika
सपना चौधरी को टक्कर दे रही मोनिका चौधरी

सपना चौधरी ने अपने दम पर खुद के लिए एक मुकाम बनाया हैै। हरियाणवी डांसर से बिग बॉस में एंट्र्री और उसके बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस बनी। सपना के सामने अच्छे-अच्छे कलाकार नहीं टिक पाते है। फैंस की माने तो सपना के बाद मोनिका चौधरी के खूब पंसद की जा रही है। जीरो फिगर के बाद नई एलबम में मोनिका कुछ हटके लुक में नजर आने वाली है।

Home / Ghaziabad / इस डांसर ने छोड़ा हरियाणवी लुक, अब एलबम में नजर आएगी बोल्ड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो