गाजियाबाद। जनपद से बाइक लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों के साथ जारचा क्षेत्र में पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश गोली लागाने से घायल हो गया, जबकि उसके तीन साथी मौके से फरार होने में सफल हो गए। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है, जबकि फरार बदमाशों के लिए पुलिस कोम्बिंग कर रही है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के पास से पुलिस ने लूट में इस्तेमाल की गई बाइक, लूटी हुई बाइक और एक नकली पिस्टल और डंडा भी बरामद किया है।