scriptGreater Noida: आगे-आगे दौड़ रहा था पुजारी और पीछे लोटा लेकर भाग रही थी महिला, पूरा मामला जानकर रह जाएंगे दंग | greater noida west woman beat mandir pujari on sawan somwar | Patrika News
ग्रेटर नोएडा

Greater Noida: आगे-आगे दौड़ रहा था पुजारी और पीछे लोटा लेकर भाग रही थी महिला, पूरा मामला जानकर रह जाएंगे दंग

ग्रेनो वेस्‍ट की एक पॉश सोसायटी में सामने आया हैरान कर देने वाला मामला
सावन के दूसरे साेमवार पर भगवान शिव को जल चढ़ाने गई थी महिला
महिला ने पुजारी को पकड़कर जमीन पर गिराया और लोटे से की पिटाई

ग्रेटर नोएडाJul 30, 2019 / 11:26 am

sharad asthana

greno west

Greater Noida: आगे-आगे दौड़ रहा था पुजारी और पीछे लोटा लेकर भाग रही थी महिला, पूरा मामला जानकर रह जाएंगे दंग

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जनपद के ग्रेटर नोएडा शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्रेनो वेस्‍ट की एक सोसायटी में मंदिर में जल चढ़ाने आई महिला ने पुजारी को पहले तो दौड़ाया और‍ फिर जमीन पर गिराकर लोटे से पीटा। पहले तो मंदिर में आए श्रद्धालु यह मामला नहीं समझ पाए लेकिन जब उन्‍हें इसका पता चला तो वे चौंक गए।
यह भी पढ़ें

मस्जिद के पास कावड़िये के पैर में लगा कंकड़ तो मुस्लिम युवक ने दाैड़कर संभाली कांवड़, गंगाजल खंडित हाेने से बचाया

सोसायटी की रहने वाली है महिला

मामला ग्रेनो वेस्‍ट की एक पॉश सोसायटी का है। वहां राधा कृष्ण का एक मंदिर है। 29 जुलाई 2019 को सावन के दूसरे सोमवार पर राधा कृष्ण मंदिर में भगवान शिव को जल चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी थी। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब साढ़े आठ बजे सोसायटी की ही रहने वाली एक महिला जल चढ़ाने के लिए मंदिर पहुंची। कुछ देर बाद महिला पुजारी को मंदिर में दौड़ाते हुए देखी गई। पुजारी आगे-आगे बचाओ-बचाओ चिल्‍लाते हुए भाग रहा था जबक‍ि उसके पीछे महिला लोटा लोकर उसे दौड़ा रही थी। कुछ देर बाद महिला ने पुजारी को पकड़ लिया और जमीन पर गिराकर लोटे से पीटा।
यह भी पढ़ें

इस शिविर से नहीं निकलता कचरा, देशभर के कांवड़ शिविराें के लिए नजीर बना सहारनपुर का ये शिविर

आसपास के लोगों ने पुजारी को छुड़ाया

बताया जा रहा है क‍ि मंदिर में भगवान शिव की पिंडी है। जब महिला वहां पहुंची तो शिवलिंग पर फल-फूल और बेल पत्र आदि पूजन सामग्री रखे देखे। इसके बाद वह उसे हाथ से हटाने लगी। मंदिर के पुजारी ने जब यह देखा तो उन्‍होंने इसको लेकर आपत्ति जाहिर की। आरोप है क‍ि इस दौरान पुजारी ने महिला को धक्‍का दे दिया और अभद्रता कर दी। इससे महिला को गुस्‍सा आ गया और उसने लोटा उठाकर पुजारी को दौड़ा लिया। बाद में महिला ने सोसायटी में ही पुजारी को गिराकर लोटे से पीटा। मामला जानकर आसपास मौजूद लोगों ने पुजारी को महिला से छुड़ाया।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर

Home / Greater Noida / Greater Noida: आगे-आगे दौड़ रहा था पुजारी और पीछे लोटा लेकर भाग रही थी महिला, पूरा मामला जानकर रह जाएंगे दंग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो