सहारनपुर। Kanwar Mela 2019 में सहारनपुर के घंटाघर चाैक के पास लगा शिविर नजीर बन गया है। हम बात कर रहे हैं शास्वत कल्याण चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से लगाए गए शिविर की। इस शिविर की खास बात यह रही कि पूरी कांवड़ यात्रा के दाैरान यहां हजाराें कांवड़ियाें ने खाना खाया रुके नहाये लेकिन इस शिविर से एक बाल्टी भी वेस्ट यानी कचरा नहीं निकला।