Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के निगोही थाना क्षेत्र के गांव में 2 नाबालिग सहेलियों के शव एक ही जामुन के पेड़ पर फंदे से लटके मिले। दोनों किशोरियां एक ही गांव की रहने वाली थी और उनके बीच गहरी दोस्ती थी। परिजनों के मुताबिक दोनों रोज सुबह दौड़ लगाने के लिए घर से निकलती थी। सोमवार को भी वे तड़के घर से निकली थी लेकिन कुछ ही देर बाद उनके शव गांव के बाहर पेड़ पर लटके मिले।