1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अचानक बदला मौसम! शिवालिक की पहाड़ियों से वेस्ट के शहरों में छायी कोहरे की चादर

Weather news सहारनपुर समेत एनसीआर के कई जिलों में अचानक मौसम में हुए बदलाव के चलते कोहरे की चादर फैल गई है। इसका असर दैनिक जीवन पर पड़ा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Shivmani Tyagi

•

Updated: 1 Nov 2026, 9:00 AM IST

weather news

सहारनपुर की सड़कों पर छाया कोहरा ( फोटो पत्रिका )

Weather News नवंबर माह के पहले ही दिन अचानक मौसम ने करवट बदली है। शिवालिक की पहाड़ियों में बदले मौसम के मिजाज से वेस्ट के कई शहरों में कोहरा छा गया है। मुख्य रूप से उत्तराखंड के सटे यूपी के सहारनपुर और बिजनौर को कोहरे ने अपने आगोश में ले लिया है। इनके साथ ही शामली, मुजफ्फरनगर और मेरठ तक कोहरे की चादर फैल गई है। अचानक हुए मौसम में इस बदलाव से जहां से विजिबिलटी कम हो गई है वहीं इसे सर्दी की दस्तक भी माना जा रहा है।

मौसम विभाग ने बताई ये वजह

मेरठ कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विभाग के अनुसार इस बदलाव के पीछे तापमान में तेजी हो रही गिरावट है। सुबह और शाम और रात-दिन के तापमान में जो अंतर तेजी से बढ़ रहा है उसकी वजह से कोहरा छाया हुआ है। हवा में नमी के स्तर का बढ़ना भी इसकी एक बड़ी वजह मानी जा रही है। उत्तराखंड में शिवालिक की पहाड़ियों से सटे यूपी के शहरों में हवा में नमी का स्तर 90 फीसदी तक जा पहुंचा है। यही वजह है कि यहां कोहरे ने तगड़ी दस्तक की है। इसका असर एनसीआर क्षेत्र तक फैल गया है। मौसम विभाग के ही अनुसार अर्णब तूफान के अवशेष के प्रभाव से मौसम में बदलाव हुआ है। यही एक कारण है कि सुबह के समय कोहरा छाया है। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि दिन निकलने के साथ ही कोहरा छट जाएगा।

सड़कों पर रेंग रहे वाहन

अचानक मौसम में हुए बदलाव और घने कोहरे की वजह से सड़क मार्ग पर बुरा असर पड़ा है। हाइवे पर विजिबिलीटी कम होने की वजह से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गई है। रेलवे ने भी कोहरे की वजह से सहारनपुर पहुंचने वाली ट्रेनों की रफ्तार से ब्रेक लगा दी है। दिल्ली-देहरादून हाइवे पर वाहन धीरे-धीरे दौड़ रहे हैं। प्रशासन ने सुबह के समय लोगों को सावधानी से चलने की सलाह दी है। मौसम विभाग के जानकारों का कहना है कि अब नवंबर माह में सर्दी तेजी से दस्तक देगी। माह के मध्य में ही सर्दी अपने यौवन की ओर बढ़ना शुरू कर देगी। अभी एक सप्ताह तक मौसम में कोहरा रहने की उम्मीद है। हालांकि अगर रविवार आज दिन में धूंप खिलती है तो उतार-चढ़ाव संभव है लेकिन यह तय है कि अब सर्दी ने दस्तक दे दी है।

मंडी में आवक हुई लेट

कोहरे का असर सब्जी और फल मंडी में भी देखने को मिला। सुबह के समय आए घने कोहरे की वजह से मंडी में फल-सब्जी की आवक लेट हो गई है। सुबह सात बजे तक मंडी में स्थानीय किसानों के खेतों से मंडी तक आवक बेहद कम थी। इससे मंडी के भाव में उतार-चढ़ाव होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय व्यापारी राकेश जैन का कहना है कि कोहरे की वजह से मंडी में फल और सब्जी की आवक लेट हुई है इसका असर दामों पर पड़ सकता है। अब किसानों को कहा गया है कि कोहरे की वजह से रात में ही आवक तय कर लें ताकि इसका असर मंडी और बाजार पर ना पड़े।