इस हादसे में कुशावली गांव के रहने वाले रमेश (40), सागर (34), अमन (23) और सतेंद्र की मौत हो गई। वहीं, 15 से अधिक श्रद्धालु घायल हुए हैं। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत वाले लोगों को सहारनपुर और मेरठ के अस्पतालों में रेफर कर दिया गया। हादसे में घायल लोगों का इलाज जारी है।