21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Saharanpur / UP पुलिस से गलती से मिले ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ पर असदुद्दीन ओवैसी का आया बयान, जानिए पूरा मामला

UP पुलिस से गलती से मिले ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ पर असदुद्दीन ओवैसी का आया बयान, जानिए पूरा मामला

Owaisi Guard of Honour: सहारनपुर में यूपी पुलिस ने गलती से सुप्रीम कोर्ट के जज की जगह AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर दे दिया। अब इस चूक पर ओवैसी का बयान सामने आया है। जानिए क्या कहा...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Mohsina Bano

•

Updated: 21 Nov 2026, 5:03 PM IST

Asaduddin Owaisi

असदुद्दीन ओवैसी (Photo - ANI)

Owaisi Reacts on Guard of Honour: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार को यूपी पुलिस की एक चूक चर्चा का विषय बन गई है। यहां सर्किट हाउस में तैनात पुलिसकर्मियों ने गलतफहमी में सुप्रीम कोर्ट के जज की जगह AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को 'गार्ड ऑफ ऑनर' दे दिया। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वहीं, सलामी लेने के इस मामले पर अब असदुद्दीन ओवैसी का बयान भी सामने आ गया है। मीडिया से बातचीत में ओवैसी ने स्पष्ट किया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी और जब उनसे कहा गया तो वे वहां खड़े हो गए।

गार्ड ऑफ ऑनर मिलने पर क्या बोले ओवैसी

गार्ड ऑफ ऑनर को लेकर मचे हंगामे और पुलिस की फजीहत के बीच AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने इस पूरे मामले पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि, मुझे जानकारी नहीं थी, मुझे बोला गया तो मैं खड़ा हो गया। दरअसल, जैसे ही ओवैसी का काफिला सर्किट हाउस पहुंचा, वहां मौजूद पुलिसकर्मी अलर्ट हो गए और ओवैसी के गाड़ी से उतरते ही उन्हें सलामी दे दी। उस समय ओवैसी ने भी सलामी ली और बिना कुछ कहे सांसद चंद्रशेखर आजाद के साथ सर्किट हाउस के भीतर चले गए।

SC के जज के लिए थी तैयारी, पुलिसकर्मियों से हुई चूक

जानकारी के मुताबिक, सहारनपुर के सर्किट हाउस में सुप्रीम कोर्ट के एक जज आने वाले थे। यह गार्ड ऑफ ऑनर उन्हें ही दिया जाना था, जिसके लिए यूपी पुलिस ने अपने कर्मियों को वहां तैनात किया था। शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे असदुद्दीन ओवैसी अपने काफिले के साथ सर्किट हाउस पहुंच गए। काफिला देखकर वहां तैनात पुलिसकर्मी गलतफहमी का शिकार हो गए और उन्होंने ओवैसी को ही जज समझ लिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दे दिया। मामला सामने आने के बाद यूपी पुलिस की काफी फजीहत हो रही है और यह मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है।

गठबंधन के बाद पहली बार सहारनपुर पहुंचे ओवैसी

बता दें कि, असदुद्दीन ओवैसी सांसद चंद्रशेखर आजाद की पार्टी के साथ गठबंधन करने के बाद पहली बार सहारनपुर के दौरे पर आए थे। सर्किट हाउस से निकलने के बाद ओवैसी सांसद चंद्रशेखर आजाद के साथ उनके छुटमुल स्थित आवास पर पहुंचे। दोनों सांसद दोपहर करीब 1 बजे हरिजन कॉलोनी की गली नंबर 2 पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। इस दौरान समर्थकों ने दोनों नेताओं के समर्थन में जमकर नारे लगाए।