21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / असदुद्दीन ओवैसी ने समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना – ‘बीजेपी को आपका गठबंधन नहीं हरा पाएगा’

असदुद्दीन ओवैसी ने समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना – ‘बीजेपी को आपका गठबंधन नहीं हरा पाएगा’

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियाँ शुरू हो चुकी हैं। इसी बीच असदुद्दीन ओवैसी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 21 Nov 2026, 4:10 PM IST

Asaduddin Owaisi

असदुद्दीन ओवैसी (Photo - ANI)

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election) होने वाले हैं, लेकिन सभी राजनीतिक पार्टियों ने अभी से तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन - एआईएमआईएम (AIMIM) पार्टी ने चंद्रशेखर आज़ाद (Chandrashekhar Azad) की आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) {Aazad Samaj Party (Kanshi Ram)} के साथ गठबंधन का फैसला लिया है जिसे सामाजिक परिवर्तन मोर्चा (Samajik Parivartan Morcha) नाम दिया है। समाजवादी पार्टी ने ओवैसी और आज़ाद के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने और उनकी पार्टी की मज़बूत पकड़ वाली सीटों पर चुनौती पर सवाल उठाए हैं। इस पर ओवैसी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है।

"बीजेपी को आपका गठबंधन नहीं हरा पाएगा"

सहारनपुर में मीडिया से बात करते हुए ओवैसी ने कहा, "असलियत यह है: अगर आपको लगता है कि जिस गठबंधन की आप बात कर रहे हैं, वो बीजेपी को हरा सकता है, तो ऐसा नहीं हो पाएगा। बीजेपी को आपका गठबंधन नहीं हरा पाएगा। 2014, 2017, 2019, 2022 और 2024 पर नज़र डालिए और फिर आप हम पर 'वहाँ जाकर चुनाव लड़ने' का आरोप लगाते हैं। समाजवादी पार्टी ने 13 राज्यों में 640 सीटों पर चुनाव लड़ा। आपने तो आंध्र प्रदेश में भी चुनाव लड़ा। आप 114 सीटों पर जीते, जिनमें से 111 सीटें यूपी से थीं।"

"सामाजिक परिवर्तन मोर्चा से योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव हुए बेचैन"

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपने सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के प्रभाव पर बात करते हुए ओवैसी ने कहा, "हमने जो सामाजिक परिवर्तन मोर्चा बनाया है उससे योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) दोनों ही बेचैन और परेशान हैं। वो दोनों समझते हैं कि सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के रूप में एक मज़बूत और भरोसेमंद विकल्प सामने आ गया है। व्यक्तिगत तौर पर मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की माताजी के निधन पर उनके प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। लेकिन यह बात सभी को साफ तौर पर पता है और इसी से सब परेशान भी हैं कि वो अब तक जो कर रहे थे, वो असल में म्यूज़िकल चेयर जैसा था। 'अभी तुम कुर्सी ले लो, फिर मैं ले लूंगा।' अब इस मैदान में एक तीसरा दावेदार भी आ गया है और वो है हमारा सामाजिक परिवर्तन मोर्चा।"