21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / पटना एयरपोर्ट पर पीएम मोदी और नीतीश कुमार की गर्मजोशी से मुलाकात, एक-दूसरे को लगाया गले

पटना एयरपोर्ट पर पीएम मोदी और नीतीश कुमार की गर्मजोशी से मुलाकात, एक-दूसरे को लगाया गले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितीश सेतु के उद्घाटन से पहले पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से अभिवादन किया और एक-दूसरे को गले लगाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 21 Nov 2026, 2:46 PM IST

Narendra Modi

पीएम नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार से की मुलाकात (Photo-X @narendramodi)

Nitish Setu Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पटना एयरपोर्ट पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार से मुलाकात की। यह मुलाकात नितीश सेतु के उद्घाटन कार्यक्रम से पहले हुई। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच गर्मजोशी देखने को मिली। उन्होंने एक-दूसरे का अभिवादन किया और गले मिलकर अभिवादन किया।

एक्स पर शेयर किया पोस्ट

इस मुलाकात की पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। पीएम मोदी ने लिखा कि पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार से मिलकर बेहद खुशी हुई।

बता दें कि पटना पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत नीतीश कुमार समेत एनडीए के अन्य नेताओं ने किया। मुलाकात की तस्वीरों में दोनों नेताओं के बीच आत्मीयता और सौहार्द नजर आया।

पीएम ने ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने वैशाली जिले में 34 ह जार करोड़ रुपये से अधिक की विकास एवं बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में गंगा नदी पर बना 6 लेन का भव्य पुल भी शामिल है, जिसे ‘नीतीश सेतु’ नाम दिया गया है।

दरअसल, यह पुल वैशाली जिले के बिदुपुर प्रखंड को पटना के बाहरी इलाके स्थित कच्ची दरगाह से जोड़ता है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर पुल का नामकरण किया गया है।

‘नीतीश सेतु’ के नाम पर NDA और RJD में सियासी घमासान

पुल के नाम नीतीश कुमार के नाम पर रखे जाने को लेकर बिहार की राजनीति भी गरमा गई है। ‘नीतीश सेतु’ नाम रखे जाने के बाद सत्तारूढ़ NDA और विपक्षी RJD के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है।

RJD इस परियोजना में अपनी भी हिस्सेदारी का दावा कर रही है। पार्टी का कहना है कि परियोजना की पूरी राजनीतिक और विकासात्मक यात्रा में उसकी भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। ऐसे में पुल के नामकरण ने एक बार फिर बिहार की सियासत में श्रेय लेने की लड़ाई को तेज कर दिया है।

वहीं इस मुद्दे पर कांग्रेस की तरफ से भी सवाल खड़े किए है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल का नाम दसवें सिख गुरु गुरु गोबिंद सिंह के बजाय नीतीश कुमार के नाम पर रखे जाने पर सवाल उठाया। कांग्रेस नेता ने कहा कि जिस तरीके से पुल का नाम बदला गया है, उससे सिख समुदाय की भावनाएं आहत होती हैं।