तेलंगाना (Telangana) की राजधानी हैदराबाद (Hyderabad) में मेटा (Meta) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के तहत भारतीय युवा कांग्रेस (Indian Youth Congress - IYC) के कार्यकर्त्ता शुक्रवार को कंपनी के दफ्तर में घुस गए। उन्होंने मेटा पर बीजेपी (NJP) की दलाली का आरोप लगाया और 7 दिन का समय देते हुए सभी विपक्षी नेताओं, पत्रकारों, इंफ्लुएंर्स के अकाउंट्स से पाबंदियाँ हटाने के लिए कहा और साथ ही यह चेतावनी भी दे दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ, तो पूरे देश में मेटा के दफ्तरों में घुसकर ऐसा विरोध प्रदर्शन होगा कि भारत में कारोबार चलाना मुश्किल हो जाएगा! उन्होंने इसे आखिरी चेतावनी बताया। इस मामले पर तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष एन. रामचंदर राव (N Ramchander Rao) ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।