2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हेलमेट बैंक से जरूरत पड़ने पर लीजिए हेलमेट, आईडी दिखाकर 7 दिन के लिए मिलेगा हेलमेट

वाहन चलाते समय अगर आप अपना हेलमेट कहीं भूल गए हैं फिर घर से नहीं ला सके तो परेशान न हो। अब हेलमेट बैंक आपकी सभी समस्याओं का समाधान करेंगा। जिले में हेलमेट बैंक खुलने जा रहा है। जो कि बिना हेलमेट चलाने वाले वाहन चालकों को हेलमेट उपलब्ध कराएगा। मजे की बात इस हेलमेट बैंक में 4 साल के बच्चे से लेकर बड़ों तक को हेलमेट मिलेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 16 Nov 2021, 12:48 PM IST

helmet_man.jpg

ग्रेटर नोएडा. दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में अब हेलमेट बैंक खुलने जा रहा है जो कि आपको जरूरत के समय हेलमेट उपलब्ध कराने का काम करेगा। हेलमेट घर भूल गए हैं या पार्किग से चोरी हो गया है तो परेशान होने की जरूरत नहीं। जरूरत पड़ने पर हेलमेट बैंक से एक हेलमेट ले सकते हैं। ग्रेटर नोएडा में पहला हेलमेट बैंक खुलने जा रहा है।

यह भी पढ़ें : मंदिर में एक साथ पूजे जाएंगे नाथूराम गोडसे और बाबा आप्टे, प्रतिदिन होगी आरती

हेलमेट मैन के नाम से मशहूर राघवेंद्र रोड एक्सीडेंट में जान गंवाने वालों की सुरक्षा के लिए इसकी तैयारियों में लगे हुए हैं। जिले के ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों का भी कहना है कि हेलमेट मैन की इस कोशिश में वो भी उनके साथ हैं। सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक साल के सभी दिन हेलमेट बैंक जनता के लिए खुला रहेगा। दूसरा हेलमेट बैंक नोएडा में खोलने की तैयारी है।

परीचौक पर पहला हेलमेट बैंक

हेलमेट मैन राघवेंद्र ने बताया कि तमाम कायदे-कानून होने के बाद भी आज बहुत सारे दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के या बिना आईएसआई मार्क वाला हेलमेट पहनकर घरों से ऑफिस या बाजार के लिए निकलते हैं। ऐसे में रोड एक्सीडेंट उनके लिए जानलेवा साबित हो जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए हेलमेट बैंक की स्थापना की जा रही है। बैंक में बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए हेलमेट मिलेगा।

आईडी दिखने पर 7 दिन के लिए मिलेगा हेलमेट

आईडी दिखाने पर 7 दिन के लिए हेलमेट दिया जाएगा। हेलमेट पूरी तरह से फ्री दिया जाएगा। साथ ही बाइक पर पीछे बैठने वालों को भी हेलमेट दिया जाएगा। राघवेंद्र ने इसके लिए ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी से 200 वर्ग फुट जमीन देने की मांग की थी जो मिल गई है।

यह भी पढ़ें : Weather Alert: मौसम विभाग का कोहरे को लेकर अलर्ट, गिरता तापमान बढ़ाएगा ठंड और गलन

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश