scriptगांवों में सरकारी योजनाओं की बैंक दे रहे जानकारी, ग्रामीण बोले- पहले नहीं था मालूम | syndicate bank providing information of government schemes | Patrika News
ग्रेटर नोएडा

गांवों में सरकारी योजनाओं की बैंक दे रहे जानकारी, ग्रामीण बोले- पहले नहीं था मालूम

सही जानकारी नहीं होने के कारण लोग सरकारी योजनाओं का सही लाभ नहीं ले पा रहे हैं। जिसके चलते अब बैंक ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के बीच जाकर इन योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं।

ग्रेटर नोएडाNov 03, 2018 / 06:58 pm

Rahul Chauhan

program

गांवों में सरकारी योजनाओं की बैंक दे रहे जानकारी, ग्रामिण बोले- पहले नहीं था मालूम

ग्रेटर नोएडा। केंद्र सरकार द्वारा ग्रामिण और किसानों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं शुरू की हुई हैं। बावजूद इसके, सही जानकारी नहीं होने के कारण लोग इनका लाभ नहीं ले पा रहे हैं। जिसके चलते अब बैंक ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के बीच जाकर इन योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। इस क्रम में सिंडिकेट बैंक छलेरा द्वारा 2 नंवबर 2018 को दादरी के ग्राम खंडेरा मे वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अग्रणी जिला प्रबंधक विजय श्रीवास्तव, डॉ कुलदीप सक्सेना और गुरु दयाल कपूर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
यह भी पढ़ेंं : दिवाली पर इन जगहों पर जलाए पटाखे तो जाना पड़ेगा जेल, निर्देश जारी

कार्यक्रम के दौरान ग्रामिणों को वित्तीय साक्षरता का मूल रूप बताया गया। साथ ही सरकारी योजनाएं जैसे कि PMJJBY PBSBY, PMFBY, APY आदि की भी जानकारी दी गई। लोगों को भ्रष्टाचार भारत मुक्त बनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया।
program
कार्यक्रम में शामिल हुए विजय श्रीवास्तव ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में ग्रामिणों को विस्तार से बताया। वहीं डॉ कुलदीप ने बेरोजगार युवक/युवतियों को प्रसिक्षण के लिए योजनाओं की जानकारी दी। जिसके बाद ग्रामिण व किसान काफी प्रभावित नजर आए।
यह भी पढ़ें

तेज प्रताप की पत्‍नी हैं इतनी पढ़ी-लिखी, जानकर रह जाएंगे दंग

ग्रामीण सुरेश कुमार ने बताया कि बैंक द्वारा जो कार्यक्रम किया गया उसमें हमें बहुत सी जानकारी दी गई। इसमें सबसे महत्वपूर्ण था जो सरकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। हमने सुना तो था कि सरकार ने कई योजनाएं हमारे लाभ के लिए चलाई हैं लेकिन उनके बारे में सही से नहीं पता था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो