scriptयूएई में सात अरब बैरल तेल भंडार का पता चला, छठे स्थान पर पहुंच तेल भंडार | 7 Billion Barrels Of Crude Oil Discovered In Abu Dhabi | Patrika News
खाड़ी देश

यूएई में सात अरब बैरल तेल भंडार का पता चला, छठे स्थान पर पहुंच तेल भंडार

देश का कच्चा तेल भंडार अब 105 अरब बैरल और पारंपरिक गैस का भंडार 273 ट्रिलियन क्यूबिक फीट है

Dec 04, 2019 / 02:39 pm

Mohit Saxena

abu dhabi
अबू धाबी। यूनाइनटेड अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में हाइड्रोकार्बन के नए भंडार मिले हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यहां करीब सात अरब बैरल कच्चा तेल और 58 ट्रिलियन क्यूबिक फीट गैस का भंडार हैं। इस भंडार के पता लगने के बाद विश्व में गैस और तेल भंडार के मामले में यूएई छठे स्थान पर पहुंच गया है।
अबू धाबी सुप्रीम पेट्रोलियम काउंसिल (SPC) ने सोमवार को घोषणा की कि नए भंडार के पता लगने के बाद देश का कच्चा तेल भंडार अब 105 अरब बैरल और पारंपरिक गैस का भंडार 273 ट्रिलियन क्यूबिक फीट है।
वर्तमान में UAE OPEC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ पेट्रोलियम एक्सपोर्टिंग कंट्रीज) देशों में तीसरा सबसे बड़ा तेल उत्पादक देश है। ये रोजाना 30 लाख बैरल तेल का उत्पादन करता है। ज्यादा तेल का उत्पादन सऊदी अरब और इराक करते हैं। क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायेद अल नहयान ने इस खोज के लिए अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी की कोशिशों की सराहना की।

Home / world / Gulf / यूएई में सात अरब बैरल तेल भंडार का पता चला, छठे स्थान पर पहुंच तेल भंडार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो