8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिस्र में बिशप की हत्या के आरोप में भिक्षु गिरफ्तार, मठ ने पद से हटाया

मिस्र में ईसाई बिशप की हत्या के आरोप में एक भिक्षु को गिरफ्तार किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mangala Prasad Yadav

•

Updated: 12 Aug 2018, 7:48 PM IST

 bishop murder

मिस्र में बिशप की हत्या के आरोप में भिक्षु गिरफ्तार, मठ ने पद से हटाया

काहिरा। मिस्र में अभियोजकों ने मठ में एक कॉप्टिक ईसाई बिशप की हत्या का आरोप एक भिक्षु पर लगाते हुए उसे पद से हटा दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 64 वर्षीय बिशप एपिफानियस 29 जुलाई को काहिरा के उत्तर-पश्चिम स्थित वाडी नाट्रन में सेंट मैकारियस मठ में मृत पाए गए थे। मठ में एक भिक्षु रहे वाएल साद ने शनिवार को अभियोजकों को बताया कि बिशप की हत्या के लिए उसने एक लोहे की छड़ का इस्तेमाल किया। हत्या के पीछे का मकसद अभी स्पष्ट नहीं है।

ये भी पढ़ेंः केरल: नन ने बिशप पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, कहा 13 बार किया शोषण

नए भिक्षुओं की भर्ती पर रोक
बिशप की मौत को देखते हुए कॉप्टिक चर्च ने एक साल के लिए नए भिक्षुओं की भर्ती पर रोक लगा दी है। भिक्षुओं को अपने सोशल मीडिया अकाउंट बंद करने का आदेश दिया गया है। इस घटना के बाद चर्च की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ऐसी दोबारा से कोई घटना न घटे इसके लिए प्रशासन की तरफ से उपाय किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः 2000 साल पुरानी कब्र में मिला सड़ा खून पीना चाहते हैं हज़ारों लोग, वजह जान पैरों तले खिसक जाएगी ज़मीन

एक और चर्च में हमले का असफल प्रयास
काहिरा के एक चर्च में आत्मघाती हमले के असफल प्रयास के दौरान आत्मघाती हमलावर की मौत हो गई। हमले का यह प्रयास उस समय हुआ, जब आत्मघाती हमलावर ने मिस्र के कलयूबिया में वर्जिन मेरी के चर्च में घुसने की कोशिश की लेकिन वहां भारी तादाद में सुरक्षाबल होने की वजह से वह पास के एक पुल पर गया और वहां से चर्च में ऊपर से कूदने का प्रयास किया लेकिन इस दौरान उसके पास जो विस्फोटक था, उसमें विस्फोट हो गया। मिस्र के आतंरिक मंत्रालय ने कहा कि इस हमले में किसी को चोट नहीं आई है।