8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केरल: नन ने बिशप पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, कहा 13 बार किया शोषण

केरल में नन ने कैथोलिक बिशप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kiran Rautela

•

Updated: 30 Jun 2018, 11:17 AM IST

kerala

केरल: नन ने बिशप पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, कहा 13 बार हुआ शोषण

नई दिल्ली। केरल के एक बिशप पर यौन उत्पीड़न का आरोप का मामला सामने आया है। मामला केरल में कोट्टायम जिले का है, जहां एक नन ने उत्तर भारत के डायोसीस के कैथोलिक बिसप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। नन की शिकायत करने पर पुलिस ने मामले पर केस दर्ज कर लिया है।

13 बार किया गया यौन शोषण

कोट्टायम जिले के पुलिस अधीक्षक ने बताया, नन ने अपने बयान में कहा है कि उसके साथ एक या दो बार नहीं बल्कि 13 बार यौन शोषण किया गया है।

2014 में पहली बार हुआ था यौन शोषण

नन ने पुलिस को बताया कि 2014 में जिले के कुरावलंगद में एक अनाथालय के पास स्थिती एक गेस्ट हाउस में पहली बार उसका यौन शोषण हुआ था।

अधिकारियों के संज्ञान में था मामला

नन ने ये भी बताया कि उसने गिरजाघर के अधिकारियों को इसके बारे में कई बार बताया, लेकिन किसी ने भी इसे गंभीरता से नहीं लिया।

केरल: चर्च में कन्फेस करने आई महिला का यौन उत्पीड़न, पति की शिकायत पर 'कुछ' पादरी निलंबित

बिशप का चौंकाने वाला बयान

लेकिन मामले पर बिशप का चौंकाने वाला बयान सामने आया है। बिशप ने नन को जवाब देते हुए उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कि नन का तबादला कराने की वजह से वो नाराज है और बदला लेने के लिए ही ऐसे गलत आरोप लगा रही है।

जिला पुलिस ने दिए जांच के आदेश

फिलहाल जिला पुलिस प्रमुख ने पुलिस को दोनों शिकायतों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। जांच पूरी होने के बाद से ही मामले का खुलासा हो पाएगा।

मैथोडिस्ट चर्च में ही पादरी ने कर दिया महिला का रेप, पीछा किया तो बाइक लेकर भागा

2013 से यहां कार्यरत है बिशप

बताया जा रहा है कि बिशप यहां पर 2013 से कार्यरत है, वहीं चर्च प्रशासन के अधिकारियों ने भी कहा है कि इससे पहले बिशप के खिलाफ ऐसा कोई मामला नहीं आया था।