वहीं, पीड़िता के पति ने पिछले माह नीरानाम धर्म प्रांत के अध्यक्ष के पास शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन चर्च ने आरोपी पादरियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। यहां तक कि महिला के पति ने अपने पास इस घटना के चौंकाने वाले सबूत होने का दावा भी किया है। उसने आरोप लगाया है कि इस घटना में निरानाम धर्म प्रांत के तीन, दिल्ली का एक और थुमपामोन धर्मप्रांत का भी एक पादरी शामिल है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक आॅडियो में पीड़िता का पति इस घटना के संबंध में पूरी जानकारी दी है। आॅडियो में बताया जा रहा है कि आरोपी पादरियों में से एक ने शादी से पहले भी उसकी पत्नी का यौन उत्पीड़न किया था।