10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर में सब्जी विक्रेता पिता-पुत्र पर हमला: पिता के चेहरे पर चाकू मारा, बेटे को किडनैप कर बेरहमी से पीटा 

अलवर शहर के अशोका टॉकीज के पास सब्जी का ठेला लगाने को लेकर विवाद में पिता-पुत्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पहले पिता के चेहरे पर चाकू से हमला किया गया। इसके बाद बेटे को अगवा कर कमरे में बंद किया और बेरहमी से पीटा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 10 Nov 2026, 2:52 PM IST

Alwar Crime News

अलवर में पिता-पुत्र से मारपीट

राजस्थान के अलवर शहर में सब्जी का ठेला लगाने के विवाद में पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला (Deadly Attack) हुआ। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि दबंगों ने पहले पिता के चेहरे पर चाकू से हमला कर घायल किया, फिर बेटे का अपहरण (Kidnap) कर कमरे में लाठी-सरियों व बेल्ट से बेरहमी से पीटा। घटना 7 नवंबर की रात की बताई जा रही है। पीड़ित किशनलाल लंबे समय से अशोका टॉकीज के पास सब्जी का ठेला लगाते हैं।

उनका आरोप है कि ठेला हटाने को लेकर कुछ युवकों ने उनके साथ विवाद शुरू कर दिया। इसके बाद युवकों ने लाठी-सरियों से मारपीट की और उनका ठेला भी तोड़ दिया। आरोप है कि इसी दौरान उनके चेहरे पर चाकू से वार किया गया। हमले में किशनलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनके चेहरे पर 10 से अधिक टांके आए।

पिता को अस्पताल पहुंचाया तो बेटे को उठा ले गए

किशनलाल के बेटे कुनाल वर्मा (22) निवासी गायवाला मोहल्ला, बाग वाली बाखल को घटना की जानकारी मिली तो वह अशोका टॉकीज के पास पहुंचा। कुनाल ने अखैपुरा थाने में दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया कि हमलावर उसे जबरन उठाकर कोली मोहल्ले में ले गए।

आरोप है कि युवकों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया और उसके कपड़े उतारकर लाठी-सरियों और बेल्ट से जमकर मारपीट की। सरिए से चेहरे पर वार करने के कारण उसके चार दांत टूट गए। पीठ पर गहरे घाव हो गए, जबकि चेहरे और आंख के पास भी चोटें आई हैं।

कुनाल ने रिपोर्ट में बताया कि 7 नवंबर की रात उसके पिता ठेला लगा रहे थे और उस समय उसकी मां भी उनके साथ थी। आरोप है कि पांच-छह युवक वहां पहुंचे। उन्होंने ठेला तोड़ना शुरू कर दिया। विरोध करने पर पिता के साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और चाकू से चेहरे पर वार कर दिया। अन्य युवकों ने लाठी-सरियों से मारपीट की। कुनाल ने आरोप लगाया कि हमलावर उसके और पिता के रुपए भी निकालकर ले गए।

मामला दर्ज, आरोपियों की तलाश

कुनाल की रिपोर्ट पर अखैपुरा थाना पुलिस ने मारपीट और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल के आरोप में एससी-एसटी एक्ट (SC-ST Act) सहित भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। मंगलवार दोपहर को पिता-पुत्र का मेडिकल करवाया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। मामले की जांच अलवर उत्तर के सीओ राजेश कसाना कर रहे हैं। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।