अलवर। ईएसआईसी में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर कार्यरत संतोष मीणा की राजस्थान के अलवर जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वे दिवाली मनाने के लिए अपने घर आए हुए थे। परिजनों को सोमवार सुबह संतोष मीणा अचेता हालत में सीढ़ियों के नीचे पड़े मिले। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। माना जा रहा है कि सीढ़ियों से फिसलकर गिरने के कारण हादसा हुआ। हालांकि, पुलिस मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।