दीपावली के अवसर पर अलवर में दो दिवसीय दीपोत्सव-2026 (Alwar Deepotsav 2026) मनाया जा रहा है। 6 और 7 नवंबर को आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के ऐतिहासिक स्थल और प्रमुख बाजार रोशनी से जगमगाते नजर आ रहे हैं। अलवर टाइगर मैराथन ट्रस्ट, संयुक्त व्यापारी महासंघ, नगर निगम, यूआईटी और जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस दीपोत्सव में 11 हजार दीपक जलाने के साथ लेजर लाइट शो (Laser Light Show), भजन संध्या और महाआरती जैसे आयोजन हो रहे हैं।