अलवर. दीपावली (Diwali) की रोशनी में इस बार अलवर के ऐतिहासिक स्थल और प्रमुख बाजार जगमगाते नजर आएंगे। अलवर टाइगर मैराथन ट्रस्ट, संयुक्त व्यापारी महासंघ, नगर निगम, यूआईटी और जिला प्रशासन की ओर से 6 और 7 नवंबर को अलवर दीपोत्सव-2026 (Alwar Deepotsav 2026) आयोजित किया जा रहा है। इसमें 11 हजार दीपक जलाने के साथ लेजर लाइट शो (Laser Light Show), भजन संध्या और महाआरती जैसे कार्यक्रम होंगे।