Alwar : अलवर. जिस घर में कुछ महीने पहले बेटे की शादी की खुशियां गूंज रही थीं, वहां गुरुवार को मातम पसरा था। जिस मां ने बेटे को दूल्हे के रूप में विदा किया था, उसी मां के सामने जब सेना के जवान तिरंगे में लिपटी बेटे की अस्थियां लेकर पहुंचे तो वह खुद को संभाल नहीं सकी। पिता की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे और जिस पत्नी के हाथों की मेहंदी अभी फीकी भी नहीं पड़ी थी, उसे जिंदगी भर का इंतजार मिल गया। यह दर्दनाक मंजर अलवर के अग्निवीर समुद्र गुर्जर की अंतिम विदाई का था।