अलवर में दीपावली के त्योहार को देखते हुए नगर निगम की ओर से कंपनी बाग रोड पर नया हाट बाजार (Haat Bazaar) तैयार करवाया गया है। यहां करीब 340 दुकानें बनाई गई हैं, ताकि त्योहार के दौरान सड़क किनारे लगने वाली दुकानों को एक जगह व्यवस्थित किया जा सके। शनिवार से ही दुकानदारों ने यहां अपनी दुकानें लगानी शुरू कर दी थीं। रविवार को भी बड़ी संख्या में व्यापारी अपना सामान लेकर पहुंचे और दुकानें सजा लीं। इसके बावजूद बाजार में ग्राहकों की कमी बनी हुई है।