10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gonda News: लक्ष्मी पूजा पंडाल को भी नहीं छोड़ा, दानपात्र से रुपये और पूजा के बर्तन चुराने वाला गिरफ्तार

Gonda News: गोंडा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र में लक्ष्मी पूजा पंडाल से दानपात्र के रुपये और पूजा-पाठ का सामान चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर 1200 रुपये नकद, पूजा के बर्तन और अन्य सामग्री बरामद की गई है। पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोंडा

•

image

Mahendra Tiwari

•

Updated: 10 Nov 2026, 5:02 PM IST

Gonda

पकड़े गए आरोपी के साथ पुलिस टीम फोटो सोर्स विभाग

Gonda News:गोंडा में चोरी की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसमें चोर ने लक्ष्मी पूजा पंडाल को ही निशाना बना लिया। यहां रखे दानपात्र से नकदी और पूजा-पाठ में इस्तेमाल होने वाले बर्तन व अन्य सामान चोरी कर लिए गए। शिकायत मिलने पर खोड़ारे पुलिस ने जांच शुरू की और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर 1200 रुपये और चोरी का सामान भी बरामद किया है।

गोंडा जिले के थाना खोड़ारे क्षेत्र में लक्ष्मी पूजा पंडाल से नकदी और पूजा-पाठ का सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सूरज पुत्र संतु के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से चोरी के 1200 रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा पूजा में इस्तेमाल होने वाले बर्तन और अन्य सामान भी बरामद किया गया है।

लक्ष्मी पूजा पंडाल से हुई थी चोरी

पुलिस के अनुसार, 9 नवंबर 2026 को ग्राम भावपुर के रहने वाले अरविन्द कुमार पुत्र जोखू प्रसाद ने थाना खोड़ारे में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके आवास पर माता जी की मूर्ति स्थापित है। यहां लक्ष्मी पूजा के लिए पंडाल बनाया गया था। पंडाल में दानपात्र भी रखा हुआ था। 9 नवंबर की सुबह किसी अज्ञात व्यक्ति ने दानपात्र में रखे रुपये चोरी कर लिए। इसके साथ ही पूजा-पाठ में इस्तेमाल होने वाले बर्तन और दूसरी सामग्री भी गायब कर दी।
सुबह जब चोरी की जानकारी हुई तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। अरविन्द कुमार की तहरीर पर खोड़ारे थाने में मुकदमा अपराध संख्या 306/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(D) में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और चोरी करने वाले व्यक्ति की तलाश में जुट गई।

झाड़ियां में छुपा कर रखा था सामान

जांच के दौरान पुलिस ने सूरज को गिरफ्तार कर लिया। उसे गौरा चौकी से मसकनवा जाने वाले मार्ग पर ईरानी चाय की दुकान से आगे पुलिया के पास से पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने लक्ष्मी पूजा पंडाल से रुपये और पूजा का सामान चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि चोरी करने के बाद उसने सामान को गिन्नी नगर से आगे बकवा दरगाह मोड़ के पास सड़क किनारे झाड़ियों में छिपा दिया था। इसके बाद पुलिस टीम आरोपी को लेकर बताए गए स्थान पर पहुंची। उसकी निशानदेही पर झाड़ियों में छिपाकर रखा गया चोरी का सामान बरामद कर लिया गया। इस कार्रवाई में पुलिस ने 1200 रुपये नकद के साथ पूजा-पाठ में इस्तेमाल होने वाले बर्तन और अन्य सामग्री बरामद की है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।