10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bageshwar Dham Sarkar: बागेश्वर धाम सरकार ने किया गोंडा आने का ऐलान, भक्तों को बताया कब लगेगा दिव्य दरबार

Bageshwar Dham Sarkar: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री दिसंबर में गोंडा के कटरा बाजार आएंगे। चार, पांच और छह दिसंबर को तीन दिवसीय रामकथा का आयोजन होगा। तीसरे दिन दिव्य दरबार लगाया जाएगा। जिसमें श्रद्धालु अर्जी लगा सकेंगे। भाजपा विधायक बावन सिंह इस धार्मिक आयोजन के मुख्य आयोजक हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोंडा

•

image

Mahendra Tiwari

•

Updated: 10 Nov 2026, 11:43 AM IST

Gonda

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री फोटो सोर्स X Account

Bageshwar Dham Sarkar: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में दिसंबर में भक्ति का बड़ा आयोजन होने जा रहा है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कटरा बाजार में तीन दिवसीय रामकथा सुनाएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर खुद आने की जानकारी दी है। आयोजन के दौरान तीसरे दिन दिव्य दरबार भी लगाया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु अपनी अर्जी लगा सकेंगे। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक भाजपा विधायक बावन सिंह हैं।

गोंडा जिले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री दिसंबर में गोंडा आएंगे। जिले के कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्र में चार, पांच और छह दिसंबर को तीन दिवसीय रामकथा का आयोजन किया जाएगा। कथा के साथ तीसरे दिन दिव्य दरबार भी लगेगा। इसमें श्रद्धालुओं को अपनी अर्जी लगाने का अवसर मिलेगा। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर इस कार्यक्रम की जानकारी दी है। वीडियो संदेश में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उत्तर प्रदेश की धरती को आत्मा और परमात्मा की भूमि बताया। उन्होंने कहा कि यह भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण की पावन धरती है। यहां अयोध्या में रामलला के रूप में प्रभु श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण विराजमान हैं। ऐसी पवित्र भूमि के जिले में आने का उन्हें अवसर मिल रहा है। उन्होंने गोंडा को धर्म नगरी बताते हुए कहा कि कटरा बाजार में भव्य और दिव्य धार्मिक आयोजन की तैयारी की जा रही है। यहां चार, पांच और छह दिसंबर को रामकथा होगी। तीन दिनों तक श्रद्धालु कथा का आनंद ले सकेंगे। इसके साथ ही तीसरे दिन दिव्य दरबार लगाया जाएगा। जिसमें बालाजी की कृपा से भक्तों की अर्जी सुनी जाएगी।

नारियल और हनुमान चालीसा लेकर आने की अपील


धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में पहले दिन से ही पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भक्त अपने साथ नारियल और हनुमान चालीसा लेकर आएं। तीनों दिन बैठकर कथा का आनंद लें। तीसरे दिन दिव्य दरबार में अर्जी लगाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि रामकथा सुनकर श्रद्धालु अपने जीवन को धन्य बना सकते हैं।

भाजपा विधायक बावन सिंह मुख्य आयोजक

इस धार्मिक आयोजन के मुख्य आयोजक कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बावन सिंह हैं। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने संदेश में उन्हें प्रिय बताते हुए इस भव्य आयोजन का उल्लेख किया। उन्होंने संतों और श्रद्धालुओं को भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के वीडियो संदेश के सामने आने के बाद उनके प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर धार्मिक आयोजन की चर्चा शुरू हो गई है। तीन दिनों तक चलने वाली रामकथा और अंतिम दिन प्रस्तावित दिव्य दरबार में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।