कलेक्टर ने मैनपाट तहसीलदार को मामले के जांच के आदेश दिए थे। जांच के बाद तहसीलदार के प्रतिवेदन में यह बात सामने आई कि 1954-55 के अधिकार अभिलेख का अंतिम खसरा नंबर 650 है। अत: अधिकार अभिलेख में खसरा नंबर 1378 की प्रविष्टि नहीं हो सकती। खसरा नंबर 1378 रिनंबरिंग खसरा नंबर है, जो पहली बार 1995-96 में राजस्व दस्तावेजों में आया है।