पूर्वी झारखंड, पूर्वी बिहार और इससे सटे पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। साथ ही सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी एक-दो स्थानों पर अगले 24 घंटे में बारिश होने की संभावना है।