7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीकर: 82 साल के बुजुर्ग को हनीट्रैप में फंसाकर मांगे 10 लाख रुपए, ब्लैकमेल करने वाली युवती समेत 4 गिरफ्तार

सीकर जिले में 82 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर को आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले हनीट्रैप गैंग के सरगना, उसकी गर्लफ्रेंड समेत चार आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। आरोपियों ने 10 लाख रुपए मांगे और 2 लाख वसूल लिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Arvind Rao

•

Updated: 7 Nov 2026, 8:36 PM IST

sikar honey trap case

आरोपी गिरफ्तार (पत्रिका फोटो)

Sikar Honey Trap Case: सीकर में उद्योग नगर थाना पुलिस ने हनीट्रैप गैंग के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने 82 साल के बुजुर्ग प्रॉपर्टी डीलर को अपने जाल में फंसाया था। गैंग के मास्टरमाइंड और उसकी गर्लफ्रेंड ने कमरा किराए पर लेने के बहाने बुजुर्ग से नजदीकियां बढ़ाईं। इसके बाद उनका आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रुपए की मांग की। हनीट्रैप गैंग के सरगना अशोक जाखड़ ने बुजुर्ग से दो लाख रुपए भी ले लिए थे। आरोपियों ने अपने शौक पूरे करने के लिए हनीट्रैप गैंग बनाई थी। न्यायालय ने युवती को जेल भेज दिया, जबकि तीनों आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लिया है।

कमरा किराए पर लेने के बहाने बुजुर्ग से बढ़ाई नजदीकियां

थानाधिकारी राजेश कुमार बुडानिया ने बताया कि मामले में 82 साल के बुजुर्ग प्रॉपर्टी डीलर के बेटे ने एफआईआर दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया कि उनका मकान किराए पर देने के लिए खाली पड़ा था। उनके पिता के पास राहुल और विकास का फोन आया था। हनीट्रैप गैंग का सरगना अशोक कुमार जाखड़ लंबे समय से बुजुर्ग के संपर्क में था।

15 अक्टूबर को उसने अपनी गर्लफ्रेंड प्रीति और दो अन्य सहयोगियों को बुलाकर वारदात का प्लान बनाया। युवती और उसके साथियों ने बुजुर्ग का मकान देखने के बहाने उनके आपत्तिजनक वीडियो बना लिए। बुजुर्ग ने अपने बेटे को कॉल किया तो आरोपियों ने उनका मोबाइल छीन लिया।

10 लाख रुपए नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी

बुजुर्ग का बेटा मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उसे आपत्तिजनक फोटो और वीडियो दिखाए। साथ ही धमकी दी कि यदि उन्हें 10 लाख रुपए नहीं दिए तो वीडियो वायरल कर देंगे। गैंग के सरगना अशोक जाखड़ ने बुजुर्ग से दो लाख रुपए वसूल भी कर लिए थे।

चार आरोपी गिरफ्तार, युवती जेल भेजी

उद्योग नगर थाना पुलिस ने मामले में गैंग के मास्टरमाइंड अशोक कुमार जाखड़ (26) पुत्र मदनलाल जाट निवासी धोद रोड, उसकी गर्लफ्रेंड प्रीति (24), राहुल कुमार मीणा (21) पुत्र भूपेंद्र कुमार मीणा निवासी मातेश्वरी रेजिडेंसी और विकास मेघवाल (25) पुत्र रामप्रसाद मेघवाल निवासी जालु को गिरफ्तार किया है। न्यायालय ने आरोपी युवती को जेल भेज दिया है, जबकि तीनों पुरुष आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है।