7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Crime News: अश्लील वीडियो बनाकर 10 लाख की डिमांड, 79 साल के बुजुर्ग का ‘हनीट्रैप’- गर्लफ्रेंड समेत 4 अरेस्ट 

Sikar Honey Trap Case: राजस्थान के सीकर में 79 साल के बुजुर्ग को हनीट्रैप में फंसाकर ₹10 लाख मांगने वाले गैंग का खुलासा। गर्लफ्रेंड समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Nakul Devarshi

•

Updated: 7 Nov 2026, 11:18 AM IST

sikandar honey trap gang busted 82 year old property dealer blackmailed jaipur rajasthan

AI Image

राजस्थान के सीकर में हनीट्रैप के जरिए बुजुर्ग को ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपए मांगने वाले गिरोह का उद्योग नगर थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गिरोह ने 79 साल के प्रॉपर्टी डीलर को निशाना बनाकर पहले अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किए और फिर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पुलिस ने मामले में गैंग के मास्टरमाइंड, उसकी गर्लफ्रेंड समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बुजुर्ग से पहले भी दो लाख रुपए वसूल किए थे। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

रूम किराए पर लेने के बहाने युवती ने बढ़ाई नजदीकियां

उद्योग नगर थानाधिकारी राजेश कुमार बुडानिया के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में धोद रोड निवासी अशोक कुमार जाखड़ 26, उसकी गर्लफ्रेंड प्रीति 24, मातेश्वरी रेजिडेंसी निवासी राहुल कुमार मीणा 21 और जालू निवासी विकास मेघवाल 25 शामिल हैं।

मामले में बुजुर्ग के बेटे ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट के अनुसार उनका मकान किराए पर देने के लिए खाली था और बाहर किराए का बोर्ड लगा हुआ था। इसी दौरान एक व्यक्ति ने फोन कर मकान किराए पर लेने की बात कही। किराए के रूप में पांच हजार रुपए प्रतिमाह तय हुए।

मकान की खिड़कियां ठीक करवाने के बहाने आरोपियों ने बुजुर्ग से संपर्क बढ़ाया। इसके बाद मास्टरमाइंड अशोक की गर्लफ्रेंड प्रीति ने बुजुर्ग से बातचीत शुरू कर नजदीकियां बढ़ाईं।

मकान में बुलाकर मारपीट की, अश्लील वीडियो बनाए

आरोप है कि चारों ने बुजुर्ग के साथ मारपीट की और उनकी शर्ट उतरवाकर अश्लील फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। बुजुर्ग ने बेटे को फोन किया तो आरोपियों ने उनका मोबाइल छीन लिया। बाद में बेटे को मौके पर बुलाकर वीडियो और फोटो दिखाए गए।

10 लाख मांगे, पहले वसूल चुके थे दो लाख रुपए

आरोपियों ने वीडियो वायरल करने और पुलिस में शिकायत करने की धमकी देकर 10 लाख रुपए मांगे। गिरोह के मास्टरमाइंड अशोक ने पहले भी बुजुर्ग को ब्लैकमेल कर दो लाख रुपए लिए थे। बाद में मामले में समझौता करवाने के नाम पर सात लाख रुपए में सौदा तय करने की कोशिश की गई। लगातार दबाव बनाए जाने पर बुजुर्ग के बेटे ने पुलिस से शिकायत कर दी।