3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेलवे कर्मी की शादी में शामिल हुए थे 250 से ज्यादा मेहमान, 95 बीमार, दूल्हे के पिता पर कार्रवाई

शहर में एक ऐसा शादी समारोह आयोजित हुआ, जिसमें नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए 250 से अधिक मेहमान शामिल हुए। हद तो तब हुई, जब समारोह में शामिल 95 मेहमान आयोजन में भोज करने से बीमार पड़ गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 3 Jul 2020, 2:05 PM IST

news

रेलवे कर्मी की शादी में शामिल हुए थे 250 से ज्यादा मेहमान, 95 बीमार, दूल्हे के पिता पर कार्रवाई

गुना/ एक तरफ जहां कोरोना काल के चलते प्रशासन की ओर से किसी भी शादी समारोह में 50 से अधिक लोगों के शामिल होने पर प्रतिबंध हैं। वहीं, प्रदेश के गुना शहर में एक ऐसा शादी समारोह आयोजित हुआ, जिसमें नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए 250 से अधिक मेहमान शामिल हुए। हद तो तब हुई, जब समारोह में शामिल 95 मेहमान आयोजन में भोज करने से बीमार पड़ गए। बीमारों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी शामिल हैं।

पढ़ें ये खास खबर- राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है मध्य प्रदेश के इस शहर की कोरोना से मृत्यु दर


50 से ज्यादा की अनुमति नहीं फिर भी पहुंचे 250 लोग

रेलवे कर्मचारी दीपक पंथी की शादी के मौके पर लोगों के लिए खाने का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में 250 से ज्यादा लोगों को आमंत्रण दिया गया। हालांकि, ये बात प्रदेशभर में लागू है कि, किसी भी आयोजन में 50 से ज्यादा लोगों के इक्ट्ठे होने की अनुमति नहीं है। बावजूद इसके रेलवे कर्मचारी और उनके परिवार ने नियमों को ताक पर रखते हुए समारोह में 250 से ज्यादा लोगों शामिल होने का आमंत्रण दिया। यहीं नहीं कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों का तो कहना है कि, रात 12 बजे तक खाना चलता रहा। वहीं, खाने के दो से तीन घंटे बाद ही कई लोगों को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होना शुरु हो गई।

लोगों की हालत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। आधी रात को अचानक जिला अस्पताल में मरीजों की कतार लग गई। रात 10 बजे से मंगलवार सुबह नौ बजे तक लोग इलाज कराने आते रहे। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने के कारण रात में सभी डॉक्टरों को इमरजेंसी में अस्पताल बुलाना पड़ा। हालांकि, समय पर इलाज मिलने से सभी की स्थिति में सुधार है। उपचार करने वाले चिकित्सक ने बताया कि, लोगों को फूड प्वायजनिंग की शिकायत हुई है। इनमें से कई लोगों की हालत तो काफी चिंताजनक हो गई थी। हालांकि, समय पर उपचार मिल जाने से स्थितियों को नियंत्रण में कर लिया गया।

पढ़ें ये खास खबर- MP Corona Update : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 14106, अब तक 589 ने गवाई जान


दूल्हा के पिता पर केस दर्ज

बड़ा सवाल ये है कि, ये तो फूड प्वायजनिंग का ही मामला है, जबकि इतने ज्यादा लोग एक स्थान पर इकट्ठे होने पर कोरोना संक्रमण का खतरा बेहद ज्यादा हो सकता है। फिलहाल, प्रशासन और डॉक्टरों की मुस्तैदी के चलते जिले में संक्रमण के मामले प्रदेश के औसत से कम हैं। गुरुवार को जारी हुए कोरोना हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, जिले में अब तक कोरोना के 17 मामले सामने आए हैं। वहीं, एक मरीज अपनी जान भी गवा चुका है। लेकिन, लोगों की एक जरा सी चूक शहर और जिले की सेहत पर कितनी भारी पड़ सकती है। हालांकि, घटना की जानकारी लगते ही तहसीलदार निर्मल राठौर मरीजों का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे। साथ ही, मामले को लेकर लापरवाही बरतने वाले दूल्हे के पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।