scriptसिर पर हाथ रखते ही बेसुध हो गई महिला वकील, पांच घंटे बाद आया होश | Fraud by hypnotizing a female advocate in Guna | Patrika News
गुना

सिर पर हाथ रखते ही बेसुध हो गई महिला वकील, पांच घंटे बाद आया होश

सम्मोहन का दावा: महिला ने एडवोकेट सोनाली के सिर पर रखा हाथ तो पांच घंटे के लिए हो गईं बेसुध, विकास नगर का मामला, आभूषण लेकर महिला गायब

गुनाNov 30, 2022 / 01:18 pm

deepak deewan

hipnotism.png

आभूषण लेकर महिला गायब

गुना. शहर के विकास नगर में एक महिला एडवोकेट के साथ सम्मोहित कर ठगी का मामला सामने आया है। महिला ठग एडवोकेट के सोने के गहने लेकर मौके से रफूचक्कर हो गई। वहीं एडवोकेट घटना के बाद 5 घंटे तक बेसुध पड़ी रही। महिला को अपने साथ ठगी का पता तब चला जब वह अपने घर पहुंची।

जानकारी के मुताबिक महिला एडवोकेट सोनाली मोघे शहर के विकास नगर में रहती हैं जबकि पति अमित मोघे अशोकनगर में काम करते हैं। सोनाली के साथ यह घटना सुबह लगभग 10 बजे हुई। उस समय उनके पति अमित अशोकनगर के लिए निकल गए। वहं पत्नी सोनाली भी कोर्ट के लिए निकलने ही वालीं थीं।

इसी दौरान एक बुजुर्ग महिला उनके दरवाजे पर आई। कहने लगी कि वह सुहागल (एक तरह का व्रत) कर रही हूं। इसलिए 100-200 रुपए दे दो। व्रत के लिए इसी तरह घर-घर जाकर पैसे इकट्ठा कर सुहागल करती हूँ। सोनाली ने कहा कि अभी उनके पास पैसे नहीं हैं लेकिन उसने तरह-तरह की बातेें कर 100 रुपए ले लिए। इसके बाद महिला ने कहा गला सूख रहा है पानी मिल जाए। सोनाली पानी के लिए मना नहीं कर पाई और जैसे ही वह पानी लेकर आई तो उसने पानी पी लिया। इसके बाद कहने लगी कि ये व्रत करो, वो व्रत करो और ये कहते हुए महिला ने सोनाली के सिर पर हाथ रख दिया। उसके बाद सोनाली को कुछ होने लगा। फिर महिला ने गीला आटा मंगवाया और उसमें सोने के गहने रखने के लिए कहा।

सोनाली को कुछ समझ नहीं आ रहा था वह महिला के कहे अनुसार करती गई। उसने कहा कि आटे को लाल पोटली में बांधकर मंदिर में रख देना। शाम तक कुछ चमत्कार होगा। सोनाली को कुछ याद नहीं रहा। उन्होंने अपनी एक अंगूठी और बेटी के कान की बाली उस आटे में रख दी। इसी बीच महिला ने उस आटे की लुगदी को बदल दिया और उन्हें दूसरा आटा देकर उसे मंदिर में रखवा दिया। इसके बाद महिला वहां से चली गई। सोनाली भी कोर्ट के लिए निकल गईं। शाम को सोनाली के पति अमित घर आए तो उनकी पत्नी ने पूरी बात सुनाई। यह सुनते ही वे समझ गए कि आटे में कुछ नहीं निकलेगा। उनके साथ धोखा हुआ है। जब मंदिर से उस आटे को उठाया तो, उसमे कुछ नहीं था।

Home / Guna / सिर पर हाथ रखते ही बेसुध हो गई महिला वकील, पांच घंटे बाद आया होश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो