scriptदिग्विजय के गढ़ में कांग्रेस पर साधा निशाना-कांग्रेसियों को दिलाई भाजपा की सदस्यता | Jyotiraditya Scindia will give 5 thousand PM awas | Patrika News
गुना

दिग्विजय के गढ़ में कांग्रेस पर साधा निशाना-कांग्रेसियों को दिलाई भाजपा की सदस्यता

दिग्विजय के गढ़ में कांग्रेसियों को दिलाएंगे भाजपा की सदस्यता

गुनाDec 04, 2021 / 03:38 pm

Subodh Tripathi

-5 हजार परिवारों को पीएम आवास

गुना. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के गढ़ में पहुंचे, यहां उनका जगह-जगह स्वागत किया गया, इस अवसर पर उन्होंने जमकर कांग्रेस पर निशाना साधा, इस दौरान उन्होंने किसी का नाम भी नहीं लिया और लगातार शब्दों के तीर चलाते नजर आए। वहीं पंचायत मंत्री ने भी सीधे कांग्रेस पर वार किया।


पहली बार आए राघौगढ़
जानकारी के अनुसार केंद्रीय उड्डयन मंत्री बनने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया पहली बार राघौगढ़ पहुंचे, यहां उन्होंने दिग्विजय सिंह के नजदिकी हीरेंद्र सिंह सहित अन्य कांग्रेसियों को भाजपा की सदस्यता दिलाई, बताया जा रहा है कि यहां करीब एक हजार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई है। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि राघौगढ़ में चमचों और दलालों के साम्राज्य है। जो चमचे हैं वो किले पर पहुंच जाते हैं, बाकी जनता तो कतारों में धक्के खाने पड़ते हैं। इस दौरान उन्होंने जयवर्धन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि बाबा साहब आप पहले 48 हजार से जीते थे, अब आप 4800 वोटों से चुनाव हारोगे।

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार को अल्प प्रवास पर भोपाल से गुना पहुंचे। उनके भोपाल से निकलने के बाद कई स्थानों पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया, यहां उन्होंने शासकीय पीजी कॉलेज मेंं आयोजित कार्यक्रम में करीब 5 हजार परिवारों को पीएम आवास की सौगात दी।

दिग्विजय के गढ़ में कांग्रेसियों को दिलाएंगे भाजपा की सदस्यता
जानकारी के अनुसार गुना में आयोजित कार्यक्रम से पूर्व वे दोपहर 12 बजे दिग्विजय सिंह के गढ़ राघौगढ़ विधानसभा के आइटीआइ प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। वहां पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के नजदीकी रहे हीरेन्द्र सिंह (बंटी बना) और उनके साथियों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। सिंधिया के नजदीकी बनने की होड़ में समर्थकों में होर्डिंग लगाने की होड़ सी चली, जिससे गुना शहर को होर्डिंग, बैनर, पोस्टर और स्वागत द्वार से पट गया।

होर्डिंग से गायब वरिष्ठ नेताओं के चेहरे
कई होर्डिंग से प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद डॉ. केपी यादव जैसे वरिष्ठ नेताओं के चेहरे गायब हैं। गुना शहर के श्याम खेल प्रशाल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आने वालों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था पुलिस प्रशासन ने अलग-अलग जगह की है।

एमपी में सभी का बनेगा डिजिटल हेल्थ कार्ड- ऑनलाइन अपडेट रहेगा आपका स्वास्थ

पांच हजार को वितरित करेंगे पीएम आवास

केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 4 दिसंबर को गुना पहुंचकर शासकीय पीजी कॉलेज के खेल प्रांगण में आयोजित भव्य समारोह में सहरिया जनजाति के हितग्राहियों को पांच हजार पीएम आवास वितरित किए।

Home / Guna / दिग्विजय के गढ़ में कांग्रेस पर साधा निशाना-कांग्रेसियों को दिलाई भाजपा की सदस्यता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो