गुना

मंत्री को कांग्रेस विधायक ने दिया फिर कांग्रेस में आने का न्यौता, जानिए क्या मिला जवाब

राजनीति में एक दूसरे के घोर विरोधी कहे जाने वाले कांग्रेस विधायक और प्रदेश के सरकार के मंत्री ने एक दूसरे पर कसे तंज…

गुनाJun 20, 2021 / 05:46 pm

Shailendra Sharma

गुना. राजनीति में एक-दूसरे के घोर विरोधी कहे जाने वाले चांचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह और प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया शनिवार को एक-दूसरे पर तंज कसने में पीछे नहीं रहे। अवसर था मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से 21 जून को आयोजित महावैक्सीनेशन के लिए क्राइसेस मैनेजमेन्ट और समाजसेवी, धर्मगुरुओं व अन्य लोगों की वर्चुअल बैठक का। इसमें जैसे ही लक्ष्मण सिंह और सिसौदिया का आमना-सामना हुआ तो कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने महेन्द्र सिंह सिसौदिया पर और उसके जवाब में मंत्री महेन्द्र सिसौदिया ने विधायक लक्ष्मण सिंह पर तंज कसा।

 

ये भी पढ़ें- पति-पत्नी पर 50 लाख का इनाम, ग्रामीणों को लगाया 20 करोड़ से ज्यादा का चूना

 

एक दूसरे पर कसे तंज
दरअसल जैसे ही मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया और कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह का सामना हुआ तो लक्ष्मण सिंह ने तंज कसते हुए मंत्री महेन्द्र सिसौदिया को कांग्रेस में वापस आने का न्यौता दे दिया। जिसके जवाब में मंत्री सिसौदिया ने कहा कि पहले तो हमें कांग्रेस ने धक्का देकर निकाल दिया, अब वापस बुला रहे हो। सिसौदिया इतने कहने पर भी नहीं रुके उन्होंने यहां तक कह दिया कि अब वापस बुला रहे हो, भाजपा ने हमें गले लगाया है। कांग्रेस में अब वापसी संभव नहीं हैं। गौरतलब है कि सिसौदिया के कांग्रेस छोड़कर जाने के बाद चाचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थक मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया पर तंज कसते रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें- आत्महत्या या हत्या : प्रेमिका की दहलीज पर मिली प्रेमी की लाश

 

सिंधिया के समर्थन में छोड़ी थी कांग्रेस
बता दें कि मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया कट्टर सिंधिया समर्थक हैं और कमलनाथ सरकार के वक्त जब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस का हाथ छोड़ बीजेपी का दामन थामा था तब उनके समर्थन में इस्तीफा देने वालों में महेन्द्र सिंह सिसौदिया भी शामिल थे। इसके बाद हुए उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद महेन्द्र सिंह सिसौदिया फिर से विधायक बने और फिर शिवराज सरकार में ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री हैं।

देखें वीडियो- बेटे की ट्यूशन टीचर पर आया डॉक्टर का दिल

Hindi News / Guna / मंत्री को कांग्रेस विधायक ने दिया फिर कांग्रेस में आने का न्यौता, जानिए क्या मिला जवाब

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.