scriptजगह-जगह गूंजेंगे भोले के जयकारे | Places Gunjenge naive Jaykare | Patrika News
गुना

जगह-जगह गूंजेंगे भोले के जयकारे

श्रावण का पहला सोमवार आज है इस
मौके पर शहर के मंदिरों में आकर्षक साज सज्जाकी गई है,वहीं भगवान

गुनाAug 02, 2015 / 10:57 pm

मुकेश शर्मा

guna

guna

गुना।श्रावण का पहला सोमवार आज है इस मौके पर शहर के मंदिरों में आकर्षक साज सज्जाकी गई है,वहीं भगवान भोलेनाथ की पालकी यात्रा निकाली जाएगी। मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।


गल्लामंडी स्थिति पशुपतिनाथ मंदिर से भगवान भोलेनाथ की पालकी यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली जाएगी। जो शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए गगामंडी पहुंचेगी। यहां पर प्रसादी का वितरण किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि यह पालकी यात्रा हर साल निकाली जाती है। आयोजन समिति ने शहर के लोगों से अपील की है कि पालकी यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर धर्मलाभ लें।


सावन के महिना में प्रत्येक सोमवार को पालकी यात्रा निकाली जाती है। श्रावणसोमवार के मौके पर शहर के मंदिरों को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया है, मंदिरों पर रंग बिरंगी आकर्षक विद्युत साज-सज्जा की गई है।

होगी आराधना


शहर के हनुमान चौराहे मंदिर, डीईओ आफिस शिव मंदिर, जिला अस्पताल परिसर सहित विभिन्न मंदिरों पर अभिषेक पूजन होगा। शहर के आसपास प्राचीन शिवालयों पर भी बड़ी संख्या में लोग भगवान भोलेनाथ के दर्शन पूजन करने के लिए जाते हैं। गादेर की गुफा, मालपुर सहित प्रचीन स्थल बारिश में हरियाली होने के बाद ओर मनोरम हो गए हैं।

Home / Guna / जगह-जगह गूंजेंगे भोले के जयकारे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो