scriptराघौगढ़ किले को सिंधिया ने दिया बड़ा झटका, कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल | raghogarh leaders including digvijays close hirendra singh joined bjp | Patrika News
गुना

राघौगढ़ किले को सिंधिया ने दिया बड़ा झटका, कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल

ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में दिग्विजय सिंह के बेहद करीबी नेता भाजपा में शामिल हो गए….।

गुनाDec 04, 2021 / 05:15 pm

Manish Gite

blue.png

 

गुना। कांग्रेस छोड़ भाजपा में आने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया का यह पहला राघौगढ़ दौरा था। शनिवार को यहां आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस नेता ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिग्विजय सिंह के कट्टर समर्थक माने जाने वाले नेता को भाजपा की सदस्यता दिला दी। राजा साहब के गढ़ में महाराजा सिंधिया ने कांग्रेस को यह बड़ा झटका दिया है।

केंद्रीय नागरिक एवं उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार को दिग्विजय सिंह के गढ़ राघोगढ़ पहुंचे। यहां दिग्विजय के कट्टर समर्थक माने जाने वाले पूर्व विधायक स्व. मूल सिंह के बेटे हीरेंद्र सिंह ने सिंधिया के सामने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।

 

scindia.jpg

सिंधिया बोले- अब दौड़ाने की बारी आई

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह पर हमला बोला। सिंधिया ने कहा कि स्व.मूल सिंह दादा का उपयोग केवल सीट खाली होने के समय ही किया जाता था। जब बेटे को विधायक बनाने की बारी आई तब मूल सिंह से हाथ जोड़ लिए गए। जयवर्धन सिंह के साथ राघौगढ़ विधानसभा में एक कार्यक्रम की याद ताजा करते हुए सिंधिया ने कहा कि हीरेन्द्र सिंह के पिता स्व. मूलसिंह की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में वह दौड़े थे। अब दौडऩे और दौड़ाने की बारी हीरेन्द्र सिंह की है।

 

आईटीआई मैदान में हुई सभा को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा कि आज से राघौगढ़ में नए अध्याय की शुरुआत हो गई है। दिग्विजय सिंह ने कभी किसी को आगे बढ़ने का मौका नहीं दिया। विकास की इबारत लिखनी है राघोगढ़ के लोगों को सशक्त नेतृत्व के साथ जुड़ना चाहिए। सिंधिया ने कोरोनाकाल में कांग्रेस द्वारा वैक्सीन को भाजपा का टीका बताने के मुद्दे को दोबारा उछाला। सिंधिया ने तंज कसा, जो लोग कोरोनाकाल में वैक्सीन का मजाक उड़ा रहे थे, वह आज अस्पतालों की ओर दौड़ लगा रहे हैं।

 

राघौगढ़ किले के करीबी हीरेन्द्र सिंह बंटी बना के साथ ही मधुसूदनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल सिंह समेत कई पंचायतों के सरपंच भी भाजपा की शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री के साथ मंच पर पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया, स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी सहित चांचौड़ा क्षेत्र की पूर्व विधायक ममता मीना भी नजर आईं।

 

Home / Guna / राघौगढ़ किले को सिंधिया ने दिया बड़ा झटका, कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो