
मुठभेड़ में शहीद पुलिसकर्मी : एक का 8 माह तो दूसरे का 18 माह का है बच्चा, गर्भवती है तीसरे शहीद की पत्नी
गुना. मुठभेड़ में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के परिजनों की कहानी सुनकर आपकी भी आंखें नम हो जाएगी, उनके शहीद होने की खबर मिलते ही जहां बच्चे सिसक-सिसक कर रोने लगे वहीं उनकी पत्नियां शहीदों के पार्थिव शरीर को पकड़कर रोती नजर आई, हालात ये थे कि इस मंजर को देखने वाले भी अपने आंसू नहीं रोक पाए, लेकिन सबसे अधिक गम का पहाड़ सिर्फ पत्नियों और बच्चों पर पड़ा है, दु:ख की बात तो यह है कि एक शहीद की पत्नी गभर्वती है, जो अपने बच्चे को उसके पिता के जाने के बाद जन्म देगी।
संतराम का है 8 माह का बच्चा
काले हिरण मामले में वीरपुर तहसील के गोहर गांव निवासी शहीद पुलिसकर्मी संतराम का बच्चा महज 8 माह का है, शहीद का पार्थिव शरीर आने के बाद वह अपने पिता को छू-छूकर रोता हुआ नजर आया, वहीं संतराम की पत्नी भी पार्थिव देह को छोडऩे तैयार नहीं थी, वह पूरी तरह अपनी सुध खो बैठी थी, उनकी आंखें में सिर्फ आंसू ही नजर आ रहे हैं।
18 माह का है राजकुमार का बेटा
अशोकनगर निवासी शहीद राजकुमार का बेटा भी महज 18 माह यानी डेढ़ साल का है, बेटा अपने पिता को देखकर रोने लगा, वह बार बार पिता की ओर इशारा करके रोता हुआ नजर आ रहा था, पुलिसकर्मियों के शहीद होने व उनके छोटे-छोटे बच्चे होने की बात से हर कोई दु:खी है, राजकुमार को मुखाग्नि उनके छोटे भाई ने दी थी, लेकिन डेढ़ साल के बेटे राजदीप का भी हाथ लगवा दिया था, ये पल हर किसी को दुखी करने वाले थे।
यह भी पढ़ें : 11 साल से कर रहा था पत्नी के साथ अप्राकृतिक कृत्य , बर्दाश्त नहीं हुआ तो पहुंची थाने
3 माह बाद बच्चे को जन्म देगी शहीद की पत्नी
गुना निवासी शहीद नीरज की पत्नी करीब 6 माह की गर्भवती है, नीरज के शहीद होने की खबर सुनकर मानो उनके ऊपर गम का पहाड़ सा टूट पड़ा, उनका एक बेटा 12 साल का है, जिसने उन्हें मुखाग्नि दी, उनकी अंतिम यात्रा में जन सैलाब उमड़ पड़ा था, चूंकि उनकी पत्नी गर्भवती है, इस कारण उन्हें पहले तो सूचना भी नहीं दी थी। वे इस घटना के एक दिन पहले की पत्नी की सोनोग्राफी कराने गए थे। बताया जा रहा है कि शहीद नीरज भार्गव के पिता की भी ऑन ड्यूटी हार्ट अटैक आने से मौत हुई थी।
Updated on:
16 May 2022, 4:43 PM IST
Published on:
16 May 2022, 4:43 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.