24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

11 साल से कर रहा था पत्नी के साथ अप्राकृतिक कृत्य , बर्दाश्त नहीं हुआ तो पहुंची थाने

शहर में एक महिला ने थाने पहुंचकर खुद अपने पति के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है, पत्नी का कहना है उसका पति पिछले 11 सालों से अननेचुरल सेक्स कर रहा है.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 16 May 2022, 3:44 PM IST

11 साल से कर रहा था पत्नी के साथ अप्राकृतिक कृत्य , बर्दाश्त नहीं हुआ तो पहुंची थाने

11 साल से कर रहा था पत्नी के साथ अप्राकृतिक कृत्य , बर्दाश्त नहीं हुआ तो पहुंची थाने

ग्वालियर. शहर में एक महिला ने थाने पहुंचकर खुद अपने पति के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है, पत्नी का कहना है उसका पति पिछले 11 सालों से अननेचुरल सेक्स कर रहा है, जिसके कारण उसे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, उसने कई बार अपने पति से इस बारे में आपत्ति जताते हुए मना भी किया, लेकिन उसने ऐसा करना नहीं छोड़ा, जब महिला हद से ज्यादा परेशान हो गई तो वह सीधे थाने पहुंची और पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज करा दिया।

पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार
महिला द्वारा थाने जाकर शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मामला गंभीरता से लिया, पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब 2011 में हुई थी, शादी के बाद से ही पति उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य कर रहा है, जिससे उसे काफी दर्द और परेशानी होती है, महिला शुरू में जैसे-तैसे सहन करती रही, लेकिन उसके पति की हरकत कम होने की अपेक्षा लगातार बढ़ती गई। ऐसे में जब दर्द बर्दाश्त के बाहर हो गया तो वह सीधे थाने पहुंची और पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार
महिला पति के द्वारा किए जा रहे अप्राकृतिक कृत्य से काफी परेशान हो चुकी थी, उसके द्वारा थाने पहुंचकर अपने पति से ही बचाने के लिए गुहार लगाई गई, इस पर पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया और आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : इंदौर का राजा था गुना का राजकुमार, जानिये क्या है इस शहर से कनेक्शन

घरवालों से भी की शिकायत
महिला ने बताया कि वह अपने पति को थाने तक लाना नहीं चाहती थी, उसने इस मामले में पहले उसे काफी समझाया, लेकिन वह नहीं माना, फिर उसने अपने पति की हरकतों के बारे में घरवालों को बताया, लेकिन उनके समझाने के बाद भी उसकी हरकतों में कोई कमी नहीं आई। वह हर दिन अपनी हरकतों से महिला को परेशान करता था, त्रस्त होकर महिला थाने पहुंची।